फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Class 4 Student Dies After Alleged Beating Over ₹10 Theft, Teachers Booked

UP: 10 रुपये की चोरी का आरोप, अखाड़े में दांव सीख रही थी आयुषी, शिक्षकों की पिटाई के बाद जिंदगी हार गई मासूम

Fri, 24 Jul 2026 02:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 24 Jul 2026 02:23 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के पचैंडा कलां में दस रुपये की चोरी के आरोप में कक्षा चार की छात्रा आयुषी की पिटाई के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शिक्षकों के खिलाफ पिटाई और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Class 4 Student Dies After Alleged Beating Over ₹10 Theft, Teachers Booked
चौथी कक्षा की छात्रा आयुषी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस बेटी को पिता खेलों में आगे बढ़ाकर नाम रोशन करने का सपना देख रहे थे, उसे सिर्फ दस रुपये की चोरी के आरोप की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पचैंडा कलां के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ने वाली आयुषी गांव के अखाड़े में कुश्ती के दांव सीख रही थी। वह अपनी उम्र के लड़कों को भी अखाड़े में मात दे देती थी। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने देर रात शिक्षकों के खिलाफ पिटाई और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: उम्र बदली-रिश्ता छिपाया, 52 साल की महिला और तीन बच्चों की मां ने खुद को बताया 21 साल की कुंवारी

विज्ञापन

अखाड़े में लड़कों को भी मात दे देती थी आयुषी
आयुषी के पिता अशोक कुमार का सपना था कि उनकी बेटी पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़े और परिवार का नाम रोशन करे। बेटे के न होने के बावजूद उन्होंने अपनी पांचों बेटियों को आगे बढ़ाने का सपना देखा था। आयुषी की कुश्ती में रुचि देखकर उसे गांव के अखाड़े में प्रशिक्षण दिलाना शुरू किया गया था।

अखाड़ा संचालक और सपा नेता युधिष्ठिर पहलवान ने बताया कि आयुषी ने गांव स्तर पर ही अपनी प्रतिभा का दम दिखाना शुरू कर दिया था। वह अपनी उम्र के लड़कों को भी कुश्ती में हरा देती थी। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताया।

 

Muzaffarnagar Class 4 Student Dies After Alleged Beating Over ₹10 Theft, Teachers Booked
चौथी कक्षा की छात्रा आयुषी - फोटो : संवाद
दस रुपये की चोरी के आरोप के बाद पिटाई का आरोप
परिजनों के अनुसार आयुषी पर सिर्फ दस रुपये की चोरी का आरोप लगाया गया था। आरोप है कि इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों ने उसकी पिटाई की। घटना के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में शिक्षकों के खिलाफ पिटाई और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

पांच बेटियों का परिवार, पिता देख रहे थे बड़े सपने
जिला ललितपुर के चक लालौन गांव निवासी अशोक कुमार के परिवार में पत्नी ज्योति और पांच बेटियां हैं। बड़ी बेटी अंजलि कक्षा नौ में पढ़ती है। अनुष्का कक्षा पांच, आयुषी कक्षा चार, अपेक्षा कक्षा दो और सोमिया बालवाटिका में पढ़ती थी। परिवार में कोई बेटा नहीं है।

अशोक अपनी बेटियों को पढ़ाने और खेलों में आगे बढ़ाने की इच्छा रखते थे। तालाब का काम बंद होने के बावजूद परिवार मुजफ्फरनगर में ही रुका रहा। पचैंडा कलां में यह परिवार तालाब के पास खाली जमीन पर झोंपड़ीनुमा मकान बनाकर रह रहा था।

मछली पालन के ठेके के बाद मुजफ्फरनगर आया था परिवार
अखाड़ा संचालक युधिष्ठिर पहलवान ने बताया कि कई साल पहले उनके पास मछली पालन का ठेका था। उसी समय से अशोक का परिवार उनके संपर्क में आया और उनके पास रहने लगा। बड़ी बेटी अंजलि को वह मुजफ्फरनगर के अंकित विहार स्थित अपने मकान में रखकर पढ़ा रहे हैं, जबकि चार बेटियां अपने माता-पिता के साथ पचैंडा कलां में रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed