{"_id":"6a626fd329f60c82b60dc122","slug":"banks-lagging-in-lending-entrepreneur-development-scheme-falling-behind-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-176567-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कर्ज देने में बैंक पीछे, पिछड़ रही उद्यमी विकास योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कर्ज देने में बैंक पीछे, पिछड़ रही उद्यमी विकास योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा की गई। सीडीओ ने ऋण स्वीकृत करने के मामले में बैंकों के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी जताई।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान सीडीओ ने योजना में कुल लक्ष्य के सापेक्ष कम ऋण स्वीकृति पर बैंक अधिकारियों से सवाल पूछे। योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया की योजना के प्रति उदासीन रवैये पर रोष व्यक्त किया। बैठक में कई शाखा प्रबंधक को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए चेताया गया।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में एग्री रेंटल सर्विस सेक्टर के लिए अधिकृत उद्योगों के जोनल हेड की ओर से ट्रैक्टर के साथ थ्रेशर, मोबाइल आटा चक्की परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार शामिल रहे।