फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipal team facing anti-encroachment drive surrounded and met with an uproar at the exhibition camp.

Muzaffarnagar News: अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम का नुमाइश कैंप पर घेराव, हंगामा

Fri, 24 Jul 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal team facing anti-encroachment drive surrounded and met with an uproar at the exhibition camp.
नुमाइश कैंप के समीप कॉलोनी से अतिक्रमण हटाती नगर पालिका की टीम। स्रोत- नगर पालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हुई शिकायत के बाद अतिक्रमण हटवाने पहुंची नगर पालिका टीम को नुमाइश कैंप के समीप विरोध का सामना करना पड़ा। यहां काफी देर तक विरोध किया गया। हंगामे के बावजूद पालिका अधिकारियों ने बंद गली में टिन शेड डालकर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया।
नगर पालिका परिषद को आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी कि नुमाइश कैंप की कुटिया वाली गली में रहने वाले किशनलाल ने सड़क पर लोहे का जाल और टिन शेड लगाकर स्थायी अतिक्रमण कर लिया है। शिकायत गली में ही रह रहे एक व्यक्ति की ओर से की गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहायक अभियंता निर्माण नेपाल सिंह के नेतृत्व में पालिका की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जैसे ही जेसीबी से लोहे के जाल और अन्य अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। संबंधित व्यक्ति एवं परिवार की महिलाओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध के दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी जेसीबी के सामने खड़ी कर दी और स्वयं भी मशीन के आगे खड़े हो गए। हंगामे के चलते मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा। जिसके बाद नगर पालिका की टीम ने लोहे का जाल और टिन शेड हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर शासन से निर्देश मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि किशनलाल ने घर के बाहर ही सड़क पर एक बड़ा क्षेत्र घेर रखा था। लोहे का जाल लगाकर टिन शेड लगाया गया था। जिसका प्रयोग पार्किंग के रूप में किया जा रहा था। लोहे का एक जाल बनाकर कुत्तों को भी रखा गया था। बताया कि अतिक्रमण हटवाकर किशनलाल को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार, लिपिक शोभित कुमार तथा नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ दस्ता शामिल रहा।


- अतिक्रमण का विरोध करने पर किया गया दुर्व्यवहार
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करने वाले नुमाइश कैंप निवासी देवेश चौधरी का कहना है कि स्थायी अतिक्रमण किया गया था। गली में उनकी गाड़ी खड़ी नहीं हो पा रही थी। विरोध किया तो परिवार के लोगों ने दुर्व्यवहार किया। परेशान होकर 14 जून को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed