{"_id":"6a634da84aad100e630dfff7","slug":"55-women-continued-receiving-widow-pension-after-remarriage-406-beneficiaries-found-dead-in-muzaffarnagar-ver-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिंदूर का धोखा: पुनर्विवाह के बाद भी विधवा पेंशन लेती रहीं 55 महिलाएं, 406 लाभार्थी की हो चुकी थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंदूर का धोखा: पुनर्विवाह के बाद भी विधवा पेंशन लेती रहीं 55 महिलाएं, 406 लाभार्थी की हो चुकी थी मौत
Fri, 24 Jul 2026 05:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 24 Jul 2026 05:08 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में विधवा पेंशन के सत्यापन में 55 महिलाएं पुनर्विवाह के बाद भी पेंशन लेती मिलीं, जबकि 406 लाभार्थी मृत पाई गईं। जिला प्रोबेशन विभाग अब पेंशन धनराशि की वसूली की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
पेंशन योजना में गड़बड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति की मृत्युपरांत मिलने वाली निराश्रित महिला पेंशन योजना में गड़बड़ मिली है। शासन के निर्देश पर कराए गए पेंशन लाभार्थियों के सत्यापन में सामने आया कि 55 महिलाएं दूसरी शादी रचाने के बावजूद विधवा पेंशन लेती रहीं। जबकि सत्यापन के दौरान 406 विधवा महिलाएं मृत पाई गईं। अब जिला प्रोबेशन विभाग मृत मिली महिलाओं सहित दूसरी शादी रचाने वाली महिलाओं की ओर से उड़ाई गई पेंशन धनराशि की वापसी में जुट गया है।
विज्ञापन
निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत शासन की ओर से विधवा महिला को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान है। विधवा पेंशन की धनराशि डीबीटी के माध्यम से एक साल में तीन-तीन हजार की चार किस्तों के रूप में दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 60442 लाभार्थियों के खातों में पहली तिमाही की किश्त भेजी जा चुकी है। इस दौरान 2025-26 के दौरान कराए गए पेंशन सत्यापन की रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें 406 विधवा मृतक और 55 अपात्र पाई गई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: उम्र बदली-रिश्ता छिपाया, 52 साल की महिला और तीन बच्चों की मां ने खुद को बताया 21 साल की कुंवारी
विज्ञापन
पहली तिमाही कि किस्त के जारी हो चुके 18 करोड़
निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत जनपद के 60442 लाभार्थियों के लिए पेंशन की पहली तिमाही की किस्त जारी हो चुकी है। शासन की ओर से डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में 18.12 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।
विधवा पेंशन सत्यापन का विवरण वर्ष 2026-27
विकास खंड कुल पेंशनर्स मृतक अपात्र
बघरा 5955 35 06
बुढ़ाना 5652 41 05
चरथावल 4961 26 04
जानसठ 5189 35 00
खतौली 6578 66 05
मोरना 4773 45 25
मुजफ्फरनगर 7647 57 02
पुरकाजी 3900 35 02
शाहपुर 3780 36 01
सभी तहसील 12007 30 05
कुल 60442 406 55

मृतक के खातों से मंगाई जाएगी धनराशि, अपात्रों से होगी रिकवरी
जिला प्रोबेशन विभाग सत्यापन में 55 अपात्र और मृत मिलीं 406 महिलाओं के बैंक खातों में पहुंची पेंशन धनराशि की वसूली करेगा। जिन लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी है। उनके खातोंं में पहुंची पेंशन धनराशि बैंकों की ओर से सीज की जा चुकी है। जो बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से विभाग को वापस मिल जाएगी। जबकि पुनर्विवाह एवं अन्य कारणों से अपात्र ठहराई गईं लाभार्ग्यों से पेंशन धनराशि की रिकवरी की जाएगी। विभाग यह जानकारी जुटाने में लगा है कि यह धनराशि कितनी है। - संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी