{"_id":"69b459f6ab7c62d5e504f460","slug":"a-few-hours-before-the-police-recruitment-exam-audio-of-fraud-in-the-name-of-recruitment-goes-viral-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-167029-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा से चंद घंटे पहले भर्ती के नाम पर ठगी का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा से चंद घंटे पहले भर्ती के नाम पर ठगी का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा से चंद घंटे पहले एक ऑडियो वायरल हुआ है।ऑडियो भर्ती के नाम पर पैसे लेने से संबंधित है। ऑडियो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी होने से इनकार किया है।
शुक्रवार रात में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ है। उसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से भर्ती के नाम पर दिए गए पैसे वापस मांग रहा है। यह वायरल ऑडियो शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। ऑडियो में आरोपी व्यक्ति भर्ती के नाम पर पैसे लेना कबूल रहा है तथा पीड़ित को पैसे वापस देने की बात भी कर रहा है ।
ऑडियो में अन्य लोगो से भी पैसा लिए जाने की बात कही जा रही है। ऑडियो में पैसा लेने वाला व्यक्ति पैसे आगे दिए जाने की बात कर रहा है। आरोपी व्यक्ति पैसे मांगने वाले व्यक्ति को लखनऊ पैसे लेने चलने के लिए भी कह रहा है।
बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो हाल का नही, पुराना है। क्योंकि पैसे मांगने वाला व्यक्ति 1 साल से लगातार तकाजा करने की बात कर रहा है। आरोपी व्यक्ति भी पैसे जल्द देने का वादा कर रहा है।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि वायरल ऑडियो के संबंध में जानकारी नहीं है। न ही किसी ने इस बारे में शिकायत की है।
Trending Videos