सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Actor cheats with the help of his son in the name of government job

Muzaffarnagar News: सरकारी नौकरी के नाम अभिनेता ने बेटे के साथ मिलकर की ठगी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Actor cheats with the help of his son in the name of government job
विज्ञापन
बुढ़ाना। देहाती फिल्मों के अभिनेता देव शर्मा और उनके बेटे मनोज शर्मा पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

मोहल्ला उत्तरी भटवाड़ा निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि देव शर्मा और उनके बेटे मनोज शर्मा का उनके पिता की दर्जी की दुकान पर आना-जाना था। मनोज शर्मा आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने प्रवीण को स्वास्थ्य विभाग में बीएचडब्ल्यू के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने पहले छह लाख रुपये और जॉइनिंग लेटर देते समय दो लाख रुपये लिए।
प्रवीण को स्वास्थ्य विभाग का जॉइनिंग लेटर और आई कार्ड भी दिया गया, लेकिन वह फर्जी निकला। छह वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रवीण को नौकरी नहीं मिली। नौकरी नहीं मिलने पर प्रवीण और उनके पिता ने अपने आठ लाख रुपये वापस मांगे। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

धमकी मिलने के बाद पीड़ित प्रवीण ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा से संपर्क किया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अभिनेता और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed