फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administrators to be stripped of charge held by tainted village heads

Muzaffarnagar News: दागी ग्राम प्रधानों से छिनेगा प्रशासक का प्रभार

Sat, 25 Jul 2026 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Administrators to be stripped of charge held by tainted village heads
मुजफ्फरनगर। शासन ने दागी प्रधानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रधानी के दौरान किए गए कार्यों में वित्तीय अनियमितता, पद का दुरुपयोग साबित होने पर उनसे कार्यभार छीन कर एडीओ पंचायत को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। जिला पंचायत राज विभाग ने दागी ग्राम प्रधानों की कुंडली खंगालने का काम शुरू कर दिया है। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासक के तौर पर कार्य कर रहे प्रधानों के विरुद्ध यदि उनके कार्यकाल के दौरान की गई जांच में प्रथम दृष्टया अथवा अंतिम रूप से दोष सिद्ध होता है तो उन्हें प्रशासक पद से हटाया जाएगा। उनके स्थान पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय डीएम की ओर से लिया जाएगा। यह निर्णय जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत पत्रावली के आधार पर होगा। डीपीआरओ ने बताया कि यदि किसी ग्राम प्रधान के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता या अन्य शासकीय कार्यों में गड़बड़ी के कारण वह जेल में निरुद्ध रहा हो तो ऐसी स्थिति में भी प्रशासक के रूप में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की नियुक्ति डीएम स्तर से की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed