फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Riots: Tahendra, accused in Shahnawaz's murder, dies.

मुजफ्फरनगर दंगा : शाहनवाज की हत्या के आरोपी तहेंद्र की मौत

Sat, 01 Aug 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Riots: Tahendra, accused in Shahnawaz's murder, dies.
मुजफ्फरनगर। कवाल कांड में शाहनवाज की हत्या के आरोपी बनाए गए तहेंद्र उर्फ तेंदू की बीमारी के चलते मौत हो गई। बचाव पक्ष की ओर से अदालत में प्रार्थनापत्र दिया गया। अदालत ने जानसठ पुलिस से मृत्यु आख्या तलब की है। अगली सुनवाई के लिए 31 अगस्त नियत की गई।
विज्ञापन

मलिकपुरा के ममेरे-फुफेरे भाई गौरव और सचिन का 27 अगस्त 2013 को कवाल गांव में यही के शाहनवाज के साथ झगड़ा हुआ। शाहनवाज घायल हो गया था, जिसके बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर की तरफ जाने लगे, इस दौरान मलिकपुरा के मोड़ पर दोनों भाइयों को भीड़ ने घेरकर मार गिराया था। इस वारदात के बाद दंगा भड़क उठा था।
विज्ञापन

बाद में अस्पताल में शाहनवाज की भी मौत हो गई थी। वादी सलीम ने रविंद्र सिंह, प्रह्लाद, बिशन, तहेंद्र उर्फ तेंदू, देवेंद्र और जितेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। एसआईटी की जांच में सभी आरोपियों को क्लीन चिट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी की रिपोर्ट को सलीम ने अदालत में चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकृत किया था। इस प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 में चल रही है। शुक्रवार को बचाव पक्ष ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया कि तहेंद्र का निधन हो गया है। अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। उधर, मुकदमे के वादी सलीम की मौत भी हो चुकी है।

------
ये था मामला
एसआईटी ने ममेरे-फुफेरे भाई गौरव और सचिन के हत्या के मामले में जांच के बाद आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया था। 2018 में मुजम्मिल, मुजस्सिम, फुरकान, जहांगीर, नदीम, अफजाल और इकबाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed