फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nishant from Khatauli ran 50 km to perform *Jalabhishek* at Pura Mahadev.

Muzaffarnagar News: खतौली के निशांत ने 50 किमी दौड़कर पुरा महादेव में किया जलाभिषेक

Sat, 01 Aug 2026 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Nishant from Khatauli ran 50 km to perform *Jalabhishek* at Pura Mahadev.
खतौली का निशांत
मुजफ्फरनगर। खतौली के निशांत पांचाल ने अपने माता-पिता के अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना पूरी होने पर भगवान शिव को समर्पित अनूठी दौड़ पूरी की। खतौली से बागपत स्थित पुरा महादेव तक लगभग 50 किमी की लगातार दौड़ लगाई। यह दौड़ उन्होंने छह घंटे में पूरी कर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में रह रहे निशांत ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले भगवान शिव से अपने माता-पिता के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की थी। भगवान की कृपा से उनकी यह मनोकामना पूरी हुई। इसी के उपलक्ष्य में उन्होंने यह दौड़ और जलाभिषेक भगवान के चरणों में समर्पित किया। 31 जुलाई की तड़के तीन बजे से यात्रा शुरू की और सुबह नौ बजे पुरा महादेव पहुंचकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

दौड़ के दौरान पूरे रास्ते में उन्हें लोगों का भरपूर प्यार और सहयोग मिला। श्री पुरा महादेव मंदिर प्रशासन ने भी उनकी पूरी सहायता की। निशांत को इस यात्रा में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया और भगवान भोलेनाथ से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोकामना पूरी होने के बाद उन्होंने यह कठिन यात्रा करने का निर्णय लिया। इस दौड़ के माध्यम से उन्होंने अपनी श्रद्धा और आभार व्यक्त किया।
--------
पिता ठेकेदार और मां संभालती हैं घर
निशांत एक निजी कंपनी में अकाउंट ऑफिसर है। उसके पिता सत्यपाल सिंह निर्माण ठेकेदार है, जबकि माता कमलेश देवी गृहणी है। वह कहते हैं कि साथियों ने उसकी यात्रा में मदद की।

खतौली का निशांत

खतौली का निशांत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed