सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CBSE 10th Results: Aham Garg tops Muzaffarnagar, studies 4 hours daily, IIT Bombay is his dream

CBSE 10th Results: अहम गर्ग ने किया मुजफ्फरनगर टॉप, 4 घंटे रोजाना की पढ़ाई, आईआईटी बॉम्बे है सपना

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 15 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarnagar News: सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया। होली एंजेल्स कॉन्वेंट स्कूल के छात्र अहम गर्ग ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर मुजफ्फरनगर जिला टॉप कर दिया। वहीं रिजल्ट आने के बाद स्कूल और घरों में खुशी का माहौल रहा। 

CBSE 10th Results: Aham Garg tops Muzaffarnagar, studies 4 hours daily, IIT Bombay is his dream
मुजफ्फरनगर टॉपर अहम गर्ग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा के नतीजों में मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। होली एंजेल्स कॉन्वेंट स्कूल के छात्र अहम गर्ग ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर मुजफ्फरनगर जिला टॉप कर दिया। नतीजों के बाद स्कूलों और घरों पर खुशी मनाई गई।
Trending Videos

 

बुधवार को बोर्ड ने प्रथम परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। कामयाबी हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं ने खुशी मनाई। विभिन्न स्कूलों की मेरिट में बेटियों ने अपनी चमक बिखेरी। होली एंजल्स स्कूल की छात्रा मिधा ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल पीनना के आदित्य देशवाल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। होली एंजल्स की सारा मित्तल एवं आर्या अग्रवाल ने संयुक्त रूप से 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
 

देहात क्षेत्र के शाश्वत पब्लिक स्कूल सिसौली की छात्रा खुशी तायल ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्या गीता सिंह ने बताया कि नतीजों के बाद स्कूल में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। भविष्य के लिए और अधिक कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया गया।
 

कोचिंग नहीं, चार घंटे की पढ़ाई, अब आईआईटी लक्ष्य
जिला टॉपर अहम गर्ग ने नियमित चार से पांच घंटे की पढ़ाई की। कोचिंग का सहारा नहीं लिया। यू-टयूब से भी मदद ली। अहम का कहना है कि आईआईटी मुंबई से पढ़ाई करने का लक्ष्य है, इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। शहर के शिवनगर के रहने वाले शेयर ब्रोकर विजय कुमार के होनहार बेटे ने कामयाबी की नई गाथा लिखी। छात्र ने बताया कि नियमित पढ़ाई और रोजाना स्कूल में दिए गए कार्य को पूरा करने से उसे कामयाबी मिली है। शिक्षकों ने मार्गदर्शन किया।
 

माता मीनाक्षी ने कहा कि अहम की पढ़ाई की लगन को देखकर परिवार को बेहतर नतीजों की उम्मीद थी। छोटे बेटे व्योम गर्ग ने इस साल नौवीं कक्षा पास की है। परिवार में नतीजों के बाद खुशी का माहौल है। अहम का कहना है कि उसका सपना आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई करने का है। जेईई की परीक्षा के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहा है। परिवार ने उसे आगे बढ़ाने में सहयोग किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed