{"_id":"6a61248ee4f5109b8d0fd812","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1008-176494-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: व्यापारी से रंगदारी में मांगे 50 लाख रुपये मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: व्यापारी से रंगदारी में मांगे 50 लाख रुपये मांगने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। कबाड़ का व्यापार करने वाले दिल्ली के एक व्यापारी ने कुछ अज्ञात लोगों पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। रुपये न देने पर उसकी गाड़ी के चालक व परिचालक को जान से मारने की धमकी दी हैं। व्यापारी ने डर कर नौ लाख रुपये पहुंचाएं भी दिए।
दिल्ली के मोहल्ला सलेमपुर निवासी जफर ने बताया कि वह कबाड़ी का व्यापार करता है। अलग अलग स्थानों से कबाड़ खरीद कर री-साइकिलिंग करता है। 20 जुलाई को उसकी महिंद्रा मैक्स बोलेरो गाड़ी से कबाड़ लेकर चालक सीलमपुर निवासी लारेब व परिचालक असद दिल्ली से देहरादून गये थे।
जब वे अगले दिन वापस आ रहे तो छपार टोल से आगे आधा दर्जन युवक मिले और गाड़ी को रुकवा कर परिचालक के मोबाइल से उसे फोन करके कहा कि पचास लाख रुपए पहुंचा दो वर्ना चालक व परिचालक को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि वह डर गया ओर नौ लाख रुपए का इंतजाम करके उनके बताए स्थान पर पहुंचा कर नौ लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने चालक परिचालक को धमकी दी है कि अगर किसी को बताना तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
-- -
टीम ने हुसैन हॉस्पिटल का बोर्ड हटवाकर हुसैन क्लीनिक का लगवाया
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। मुजफ्फरनगर के स्वास्थ्य विभाग से आयुर्वेदिक एवं यूनानी स्वास्थ्य टीम ने मोहल्ला हुसैनपुरा में स्थित हुसैन हॉस्पिटल के नाम का बोर्ड हटवाकर हुसैन क्लीनिक का बोर्ड लगवा दिया।
बुधवार को मुजफ्फरनगर से आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय से नोडल अधिकारी डॉक्टर नीरज शर्मा व आयुर्वेदिक एवं यूनानी के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह टीम के साथ कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा/रामकृष्णापुरम कॉलोनी में स्थित हुसैन हॉस्पिटल में पहुंचे। टीम ने डॉक्टर मोहम्मद हुसैन को हुसैन हॉस्पिटल का बोर्ड हटाने और हुसैन क्लीनिक का बोर्ड लगाने का नोटिस दिया, उन्होंने नोटिस नहीं लिया। बाद में टीम के समझाने पर डॉक्टर मोहम्मद हुसैन ने बिल्डिंग पर हुसैन क्लीनिक के नाम का बोर्ड लगवा दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-- कई दिन पहले एक शिकायत के बाद हुसैन हॉस्पिटल की जांच पड़ताल कराने पर एसीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार ने पंजीकरण निलंबित कर दिया था। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में डॉक्टर मोहम्मद हुसैन (बीएएमएस) चिकित्सक के नाम का पंजीकरण है, इसलिए हुसैन हॉस्पिटल का बोर्ड उतरवाकर हुसैन क्लीनिक का बोर्ड लगवाया गया है।
-डॉक्टर नीरज शर्मा, नोडल अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय मुजफ्फरनगर।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --