सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Criminal injured in encounter

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Criminal injured in encounter
खतौली में मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी फोटो संवाद
विज्ञापन
खतौली। सफेदा बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। वह चोरी के मामले में वांछित चल रहा था।
Trending Videos



सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि देर शाम सफेदा मार्ग पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दौराला के गांव समौली हाल मेरठ के लिसाडी गेट थाने के फतेउल्लापुर रोड निवासी शाहनवाज बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोका कारतूस, 15 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन, पर्स में एक हजार रुपये तथा चोरी की गई दो जोडी पाजेब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बदमाश ने बताया कि विगत 10 मार्च को आवास विकास कॉलोनी निवासी शिक्षक कुलदीप के मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना में वह शामिल था। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया।
बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। शिक्षक के मकान में हुई चोरी की घटना में एक आरोपी वांछित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed