फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughters' flag hoisted at the convocation ceremony, more than 25 meritorious students of the district will be honored.

Muzaffarnagar News: दीक्षांत समारोह में बेटियों का परचम, जिले के 25 से अधिक मेधावियों को मिलेगा सम्मान

Fri, 17 Jul 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Daughters' flag hoisted at the convocation ceremony, more than 25 meritorious students of the district will be honored.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में इस बार जिले की बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरातीं नजर आएंगी। 21 जुलाई को आयोजित होने वाले समारोह में विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले जिले के 25 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें लगभग 18 छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इसके साथ ही राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त कर चुके रोवर-रेंजर को भी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सम्मानित करेंगी।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची में जिले के कई महाविद्यालयों के मेधावियों को स्थान मिला है। विज्ञान वर्ग में सबसे ज्यादा छात्रों का चयन हुआ है। समारोह में उन्हें स्वर्ण पदक, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। महाविद्यालयों में दीक्षांत समारोह में शामिल होने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। चयनित विद्यार्थियों, महाविद्यालय और परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

-- डीएवी महाविद्यालय के सबसे अधिक छात्र चयनित
प्राचार्य योगेश कुमार त्यागी ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर टॉपर लिस्ट में कॉलेज के दस मेधावियों ने स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही सात रोवर रेंजर भी शामिल हैं। इनमें रोवर श्यामवीर, रेंजर में विधि वर्मा, खुशी रानी, वर्षा भारद्वाज, ज्योति, सायरा, साधिका प्रवीण का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- दीक्षांत समारोह के लिए चयनित जिले के प्रतिभागी
डीएवी कॉलेज -- एसडी कॉलेज -- चौधरी छोटूराम कॉलेज
1. गोरिश सोनी -- निकिता -- वंशिका चौहान
2. साहिला -- कीर्ति शर्मा -- अभिनेश कुमार
3. आकांक्षा मिश्रा --दीपाली -- अंकुश कुमार
4. वीनस त्यागी -- प्रज्ञा
5. प्रिया गर्ग --सृष्टि
6. वंशिका -- खुशी
7. तुषार गर्ग
8. नंदनी
9. अदीबा खान
10. अनघ शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed