फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways bus on Doon Highway catches fire after short circuit

Muzaffarnagar News: दून हाईवे पर रोडवेज बस शॉर्ट सर्किट होने पर धू-धू जली

Fri, 17 Jul 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus on Doon Highway catches fire after short circuit
दिल्ली देहरादून हाईवे पर जलती हुई रोडवेज बस स्रोत वीडियो
बस में लगी थी सीएनजी, अग्निशमन टीम ने आग पर पाया काबू, सभी यात्री सुरक्षित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। वहलना चौक दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही भैंसाली डिपो की सीएनजी रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने बस को सड़क किनारे रोक दिया। चालक के कहने पर सभी यात्री नीचे उतर गए। कुछ देर बाद ही धमाका हुआ बस धू-धू कर जल उठी। अग्निशमन विभाग की टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान मुजफ्फरनगर की तरफ से मेरठ जाने वाले मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।





भैंसाली डिपो मेरठ की सीएनजी रोडवेज बस मुजफ्फरनगर से लगभग 45 यात्रियों को लेकर मेरठ के लिए चली थी। महावीर चौक से चालक अजय व परिचालक विपिन लगभग दो बजकर बीस मिनट पर महावीर चौक से बस लेकर चले थे। कुछ देर बाद वहलना चौक पर बस जैसे ही नेशनल हाईवे दिल्ली-देहरादून पर चढ़ी तो चालक अजय कुमार को अपनी सीट के पास तार जलने की बदबू तथा धुआं दिखाई दिया।
विज्ञापन






उसने खतरा भांपते हुए बस को तुरंत सड़क के किनारे रोक दिया। सभी यात्रियों को बस से नीचे उतरने के लिए कहा। परिचालक ने तुरंत ही बस का पीछे वाला बंद गेट व संकटमोचन गेट खोल दिया। बस के तीनों गेटों से सभी यात्री सुरक्षित उतर आए। यात्रियों के उतर जाने के बाद बस में धमाका हुआ और बस में भयंकर आग लग गई। इस हादसे को सभी यात्रियों ने दूर खड़े होकर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बस को जलते देखकर हाईवे पर यातायात थम गया। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की टीम पानी से लदे तीन टैंकरों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। बस के यात्रियों को दूसरी बसों से उनकी मंजिल के लिए रवाना किया गया।

सीएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि टीम ने आग पर समय रहते ही काबू पा लिया था। कोई जनहानि नहीं हुई है।
-- बस में बैठा था कोई नेक इंसान, बस चालक की समझ से बचा बड़ा हादसा
मुजफ्फरनगर। बस में लगी आग को सभी यात्री व राहगीर दूर खड़े होकर देख रहे थे। क्योंकि बस धू-धू जल रही थी। बस में लगी आग को देखकर सभी लोग कह रहे थे कि बस के चालक की समझ से बड़ा हादसा टल गया है तो कुछ कह रहे थे कि बस में कोई नेक इंसान बैठा था जिस कारण बस में सवार सभी लोगों की जान बच गई। क्योंकि यदि बस में यात्री बैठे हुए होते और आग लग जाती तो कई लोगों की जान जा सकती थी।



बस के परिचालक विपिन कुमार ने बताया कि बस में लगभग 45 यात्री थे। सभी सुरक्षित हैं किसी को कोई चोट नहीं आई। दो यात्रियों के बैग बस में जल गए हैं।



चालक अजय कुमार ने बताया कि बस में एक महिला के साथ एक छोटा बच्चा था। उसे चोट लगी थी। महिला परेशान हो रही थी लेकिन उसने बच्चे व महिला को सुरक्षित बस से उतारा।


बस में बैठे यात्री मंसूरपुर निवासी सतीश भगत ने बताया कि चालक व परिचालक ने बस में धुआं उठते ही यात्रियों को बता दिया था जिस कारण सभी यात्री सुरक्षित उतर गए। बस में आग लगने के दौरान धमाका भी हुआ था।



- वनवे कर चलाए गए वाहन
बस में आग लगने के कारण मुजफ्फरनगर से मेरठ जाने वाले मार्ग को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान मेरठ से आने व जाने वाले सभी वाहनों को वनवे व्यवस्था बनाकर निकाला गया। एक घंटे बाद व्यवस्था सुचारू की गई।



- परिवहन निगम के आरएम ने किया मुआयना

हादसे की जानकारी पाकर सहारनपुर से परिवहन निगम के आरएम योगेंद्र प्रताप सिंह, मुजफ्फरनगर डिपो की एसएसआई पूनम चौधरी, शिवांस बालियान व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। आरएम ने बताया कि बस भैंसाली डिपो की थी। शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। कोई जनहानि नहीं हुई है। मुजफ्फरनगर डिपो की एसएसआई ने बताया कि बस में सीएनजी के चार सिलिंडर लगे थे। सब में गैस थी। कोई सिलिंडर नहीं फटा है।

दिल्ली देहरादून हाईवे पर जलती हुई रोडवेज बस स्रोत वीडियो

दिल्ली देहरादून हाईवे पर जलती हुई रोडवेज बस स्रोत वीडियो

दिल्ली देहरादून हाईवे पर जलती हुई रोडवेज बस स्रोत वीडियो

दिल्ली देहरादून हाईवे पर जलती हुई रोडवेज बस स्रोत वीडियो

दिल्ली देहरादून हाईवे पर जलती हुई रोडवेज बस स्रोत वीडियो

दिल्ली देहरादून हाईवे पर जलती हुई रोडवेज बस स्रोत वीडियो

दिल्ली देहरादून हाईवे पर जलती हुई रोडवेज बस स्रोत वीडियो

दिल्ली देहरादून हाईवे पर जलती हुई रोडवेज बस स्रोत वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed