{"_id":"6a58df303547681b5a06d62e","slug":"during-inspection-fewer-students-were-found-in-the-class-and-more-in-the-register-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-175987-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: निरीक्षण में कक्षा में कम, रजिस्टर में ज्यादा मिले छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: निरीक्षण में कक्षा में कम, रजिस्टर में ज्यादा मिले छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस के निरीक्षण में सामने आईं राजकीय विद्यालय में अनियमितता
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने टीम के साथ राजकीय हाईस्कूल जट मुझेड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रशासन की कई अनियमितताएं सामने आईं। कक्षा दस में मात्र 27 छात्र उपस्थित थे लेकिन उपस्थिति पंजिका में 39 विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज मिली। उपस्थित छात्रों से सवाल पूछे जाने पर शैक्षिक गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं मिली।
डीआईओएस ने कक्षा में मौजूद विद्यार्थियों से विषय से जुड़े प्रश्न पूछे लेकिन अधिकांश छात्र संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इस पर उन्होंने शिक्षण कार्य की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अध्यापक-अभिभावक संघ की प्रस्ताव पंजिका, कैशबुक, पासबुक और शुल्क रसीद पुस्तिका भी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। आवागमन पंजिका भी उपलब्ध नहीं थी। पौधारोपण अभियान की समीक्षा में भी लक्ष्य और उपलब्धि के बीच बड़ा अंतर मिला। विभाग की ओर से 50 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था, जबकि विद्यालय परिसर में मात्र 20 पौधे ही लगाए गए।
- सभी अभिलेख उपलब्ध कराने के दिए हैं निर्देश
सभी मामलों पर विद्यालय प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विद्यालय परिसर और शौचालयों की नियमित सफाई, शिक्षक डायरी पूर्ण रखने तथा शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी अभिलेख तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। -हरिकेश यादव, डीआईओएस