{"_id":"69bc47811717dc19d3059147","slug":"diwada-khap-panchayat-will-launch-a-campaign-against-evil-practices-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1008-167368-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दिवड़ा खाप की पंचायत, कुरीतियों के खिलाफ चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दिवड़ा खाप की पंचायत, कुरीतियों के खिलाफ चलेगा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। गुर्जर समाज की दिवड़ा खाप ने कैल बाबा मंदिर परिसर में पंचायत का आयोजन किया। समाज में व्याप्त कुरीतियों, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी और संस्कारों की कमी को दूर करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
यह पंचायत गांव रेता नगला स्थित कैल बाबा मंदिर परिसर में हुई। खाप के खिंदड़िया, तेजलहेड़ा, ताजपुर, सिमरती और कासमपुर समेत 12 गांव के गणमान्य लोग शामिल हुए। पंचायत में विशेष रूप से युवाओं में बढ़ती नशाखोरी और संस्कारों की कमी पर चिंता व्यक्त की गई।
अभियान के तहत प्रत्येक गांव में रैलियां निकाली जाएंगी और नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य महिला, पुरुष और युवाओं को इन सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करना है।
सभी उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पंचायत में मास्टर रामपाल सिंह, मदनपाल सिंह, राजपाल सिंह, चौधरी रामकुमार सिंह, दीपक राणा, राजकुमार प्रधान, चौधरी जितेंद्र सिंह, प्रधान शक्तिमोहन, अजीत सिंह और शेषराज सिंह मौजूद रहे।
Trending Videos