फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Education Department team investigating; father says he filed the report at the villagers' behest.

Muzaffarnagar News: शिक्षा विभाग की टीम कर रही जांच, पिता बोला- ग्रामीणों के कहने पर कराई थी रिपोर्ट

Sat, 25 Jul 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Education Department team investigating; father says he filed the report at the villagers' behest.
मुजफ्फरनगर। पचेंडा कला के प्राथमिक विद्यालय-1 की छात्रा आयुषी की मौत के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में छात्रा का पिता ग्रामीणों के कहने पर रिपोर्ट दर्ज कराने व आरोपी शिक्षिका व शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए कह रहा है। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग की दो सदस्यीय जांच समिति ने दूसरे दिन फिर विद्यालय पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान छात्रा से मारपीट वाली कोई बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन




हालांकि मृतक छात्रा के पिता ने कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा है इसके बाद भी दूसरे दिन शुक्रवार को समिति ने विद्यालय में पहुंच कर उपस्थिति रजिस्टर, बच्चों के बयान और अन्य अभिलेखों का भी परीक्षण किया। बीईओ ध्यानचंद व किरण यादव ने बताया कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार कर बीएसए को सौंप दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्यालय में 61 छात्र उपस्थित रहे। शिक्षिका गुंजन और सीमा ने विद्यालय की गतिविधियों को संपन्न कराया। जिस शिक्षक और शिक्षिका पर आरोप लगाया गया था वह अनुपस्थित चल रहे हैं। उधर, नई मंडी कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के समझौता करने की जानकारी मिली है लेकिन उनके पास लिखित में अभी कुछ नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रों ने कहा कि नहीं हुई कोई मारपीट जांच समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, एक छात्र ने अपने दस रुपये शिक्षिका को रखने के लिए दिए थे। रुपये चुराने की बात भी एक छात्र ने शिक्षिका को ही बताई थी। इसके बाद शिक्षिका ने छात्रा को डांटा और भविष्य में ऐसी हरकत न करने के लिए समझाया था। जांच के दौरान भी छात्रा से मारपीट के कोई सुबूत नहीं मिले हैं। - संदीप कुमार, बीएसए



यह कराई थी रिपोर्ट दर्ज -



ललितपुर निवासी अशोक राजपूत पिछले लगभग आठ साल से पचेंडा कलां गांव में सपा कार्यकर्ता अखाड़ा संचालक युधिष्ठिर पहलवान के घर के पास ही परिवार के साथ रह रहा है। उसका आरोप था कि बुधवार को उसकी पत्नी ज्योति घरों में काम करने के लिए मुजफ्फरनगर गई थी। उसकी चारों बेटी विद्यालय चली गईं थीं। दोपहर में शिक्षिका सविता ने कॉल कर बताया कि आयुषी ने उसके पर्स से दस रुपये चोरी कर लिए हैं। छात्रा के पिता ने उसे समझा-बुझाकर घर भेजने के लिए कह दिया लेकिन शिक्षिका ने शिक्षक राजीव से शिकायत की। शिक्षक ने छात्रा की पिटाई करते हुए अपमानित किया। विद्यालय की छुट्टी होने के बाद चारों बहनें घर लौटीं तो घर पर ताला लगा मिला। तीन बहनें खेलने के लिए चली गईं, जबकि आयुषी दीवार फांदकर घर में घुसी और उसने छत में लगी लोहे के एंगल पर कपड़ा बांधकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।



वर्जन-
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस की जांच चल रही है। - सुनील कुमार, सीओ नई मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed