{"_id":"6a6ca188b8c2652e77035a7b","slug":"fire-breaks-out-at-gift-center-and-warehouse-heavy-losses-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-177168-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गिफ्ट सेंटर व गोदाम में लगी आग, भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गिफ्ट सेंटर व गोदाम में लगी आग, भारी नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भगत सिंह रोड कांवड़ मार्ग पर दुकान में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में कांवड़ मार्ग भगत सिंह रोड पर संजय गिफ्ट सेंटर व उसके गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने पानी से लदे सात टैंकरों की मदद से आग पर पौन घंटे में काबू पाया। आग की लपटे एक पड़ोसी परिवार के घर के अंदर से निकली तो परिजन घबरा कर बाहर भाग आए। आग से लाखों का नुकसान हुआ हैं।
सराफा बाजार निवासी संजय अग्रवाल की संजय गिफ्ट सेंटर के नाम से दुकान है। दुकान के ऊपर गोदाम बनाया है। दुकान लंबी और अंदर तक काफी बड़ी है। गोदाम में जाने का रास्ता दुकान के अंदर से है।
शुक्रवार को दुकान पर संजय का भाई नितिन अपने पिता आनंद प्रकाश अग्रवाल के साथ बैठा था। दुकान के पिछले हिस्से की तरफ सराफा बाजार की तरफ से संकरी गली है। वहां दुकान का एक छोटा गेट है। वहां आसपास कई परिवार रहते है।
विज्ञापन
दोपहर में इन परिवार के लोगों ने नितिन को गोदाम से धुआं निकलने की जानकारी दी तब यह सूचना दमकल विभाग को दी गई। एफएसओ आरके यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।
भगत सिंह रोड पर दुकान के सामने से कर्मचारी सीढ़ी लगाकर गोदाम तक पहुंचे। दुकान में आग बुझाने के लिए एफएसओ व अंकित बीए सेट पहन कर दुकान में घुसे। एक टीम सराफा बाजार की तरफ बने दुकान के छोटे गेट को तोड़ कर अंदर घुसी। तीन तरफ से आग बुझाने के प्रयास किए जब कहीं पौन घंटे में टीम आग को बुझा सकी। इस दौरान भीड़ लग गई थी। एसपी सिटी अमृत जैन भी मौके पर पहुंचे।
-- --
घूम कर पहुंची दमकल विभाग की टीम
सीएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि आग लगने के समय कार्यालय पर पानी से लदे दो टैंकर खड़े थे। वह महावीर चौक से मीनाक्षी चौक होकर पहुंचे। बागोवाली, रामपुर तिराहा पर खड़े टैंकरों को लाने के लिए जिला अस्पताल से भगत सिंह रोड का रास्ता खाली कराया गया। मंसूरपुर व बुढ़ाना मोड पर खड़े टैंकरों को आने में भीड़ के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी से लदे टैंकरों की संख्या सात थी इसलिए टैंकरों को पानी की दोबारा जरूरत नहीं पड़ी। दुकान मालिक ने लाखों का नुकसान होना बताया हैं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। फिर भी शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका हैं।
-- -- -
पड़ोसी परिवार घबराया
दुकान के पिछले गेट के बार लद्धाराम का परिवार रहता है। जैसे ही आग लगी और धुआं व लपटे उनके घर के अंदर से निकलने लगी तो यह परिवार सिलिंडर लेकर घर से बाहर भाग आया। वैसे उनके यहां कोई नुकसान नहीं होना बताया गया। आग के कारण दीवारें गर्म हो गई थी।
-- --
वर्जन-
दुकान में आग लगी थी। दमकल विभाग की टीम ने आग को बुझाया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारण की दमकल विभाग टीम जांच करेंगी। - अमृत जैन, एसपी सिटी