{"_id":"69bd9d66be6d71c02e00dcc1","slug":"eid-shopping-begins-as-soon-as-the-rain-stops-excitement-increases-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-167476-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बारिश थमते ही शुरू हुई ईद की खरीदारी, बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बारिश थमते ही शुरू हुई ईद की खरीदारी, बढ़ी रौनक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में गोल मार्केट स्थित दुकान से मैचिंग ज्वेलरी पसंद करती हुई महिलाएं स्रोत संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को सुबह से ही बारिश के कारण बाजारों में खरीदारी की रफ्तार कुछ धीमी रही, लेकिन मौसम साफ होते ही बाजारों में त्योहार की रौनक लौटी। दोपहर बाद महिलाओं की भीड़ दुकानों पर उमड़ पड़ी। महिलाओं ने परिधानों से मैच करती ज्वैलरी और रंग-बिरंगी चूड़ियों की जमकर खरीदारी की।
शहर के भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, शिव चौक, झांसी रानी, मोलाहेड़ी मार्केट, खालापार, नई मंडी समेत अन्य बाजारों में ईद की खरीदारी हुई। बाजारों में नई डिजाइन की चूड़ियां, झुमके, नेकलेस सेट और अन्य आभूषणों की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। दुकानदारों ने भी ईद के लिए नए डिजाइन के मैचिंग ज्वैलरी, तैयार कराए गए सूट और अन्य परिधानों के साथ मैचिंग ज्वैलरी और चूड़ियों की खरीदारी की।
बाजारों में सजी रंग-बिरंगी चूड़ियों की दुकानें महिलाओं को आकर्षित करती रहीं। कांच, मेटल और डिजाइनर चूड़ियों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध रही।इसके अलावा इयररिंग्स, नेकलेस सेट, ब्रेसलेट और मांग टीका जैसी फैशनेबल ज्वैलरी की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ रही।
गोल मार्केट में खरीदारी करने आई आफिया ने बताया कि ईद पर खरीदारी कई दिनों से चल रही है। चूड़ियां और ईयरिंग्स की वैराइटी बाजार में काफी है। लेटेस्ट खरीदने के लिए एक दिन पहले ही खरीदारी की।
शिव चौक स्थित दुकान संचालक पीयूष चावला ने बताया कि ईद पर बारिश ने ग्राहकों के लिए मुश्किलें बढ़ाई। दोपहर में बारिश के रुकते ही ग्राहक आने शुरू हुए। देर रात तक खरीदारी का सिलसिला चला।
Trending Videos