सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eid-Ul-Fitar: Eid Prayers Offered Peacefully in Muzaffarnagar Amid Festive Spirit

Eid-Ul-Fitar: मुजफ्फरनगर में शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास से अदा हुई ईद की नमाज, वाल्मीकि समाज ने की पुष्प वर्षा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Mar 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर में ईद के मौके पर हजारों लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

Eid-Ul-Fitar: Eid Prayers Offered Peacefully in Muzaffarnagar Amid Festive Spirit
मुजफ्फरनगर में ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। ईदगाह पर हजारों अकीदतमंदों ने एकत्र होकर नमाज अदा की और देश में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।

Trending Videos


अमन-चैन की दुआ, गले मिलकर दी बधाई
ईद की नमाज मुफ्ती अलीहसन ने अदा कराई, जबकि शहर काजी तनवीर आलम ने दुआ कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर सांसद हरेंद्र मलिक भी ईदगाह पहुंचे और लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  UP: सात साल से कर रहे थे श्राद्ध, जम्मू-कश्मीर में मिलीं बुजुर्ग, घर पहुंचते ही लगी भीड़, जानें पूरा मामला

Eid-Ul-Fitar: Eid Prayers Offered Peacefully in Muzaffarnagar Amid Festive Spirit
मुजफ्फरनगर में ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों की मौजूदगी, किया सम्मान
ईद के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। ईदगाह कमेटी की ओर से अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शहर काजी ने जिला प्रशासन और पुलिस का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
ईद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई, जबकि एलआईयू, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी अलर्ट मोड पर तैनात रहा।

यह भी पढ़ें: Eid Ul Fitar: शांतिपूर्वक अदा हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की दुआ, भाईचारे का संदेश, काली पट्टी बांधकर जताया दुख

Eid-Ul-Fitar: Eid Prayers Offered Peacefully in Muzaffarnagar Amid Festive Spirit
नमाजियों पर की पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला

ईद पर वाल्मीकि समाज ने नमाजियों पर की पुष्प वर्षा, भाईचारे का संदेश
ईद उल फितर  पर वाल्मीकि समाज ने आबकारी रोड स्थित जगत गुरु वाल्मीकि धाम के पास नमाज अदा कर लौट रहे मुस्लिम समाज के लोगों  पर पुष्प वर्षा की।

 वाल्मीकि क्रांति दल के अध्यक्ष दीपक गंभीर ने इसे दलित-मुस्लिम एकता की नई मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से जनपद में आपसी भाईचारा कायम होगा और भेदभाव समाप्त होगा। इस अवसर पर भावाधस के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी सिलेलान, मंडल अध्यक्ष अर्जुन शील और वाल्मीकि क्रांति दल के महासचिव सोनू सरवट मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed