{"_id":"6a2efbb6a0659c60b6039de7","slug":"electrician-commits-suicide-distressed-by-threats-from-wife-and-in-laws-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-173548-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पत्नी व ससुराल वालों की धमकी से परेशान इलेक्टि्रशियन ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पत्नी व ससुराल वालों की धमकी से परेशान इलेक्टि्रशियन ने की आत्महत्या
विज्ञापन
गुलशन बिहार निवासी रॉबिन उर्फ रोहित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की गुलशन विहार कॉलोनी में रहने वाले इलेक्टि्रशियन 31 वर्षीय रोबिन उर्फ रोहित ने पत्नी व ससुराल वालों की धमकी से परेशान होकर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने पता चलने पर परिजनों की मौजूदगी में शव को मोर्चरी भेज दिया।
मूल रूप से सिखेड़ा के गांव नंगला कबीर निवासी और वर्तमान मेें गुलशन विहार कॉलोनी में रहने वाले युवक रोबिन का एक छोटा राहुल और एक बड़ा भाई अरविंद हैं। तीनों भाई एक ही मकान में अलग-अलग कमरे में अपने परिवार के साथ रहते है। वह इलेक्टि्रशियन का काम कर अपने तीन बच्चों व पत्नी का पालन पोषण कर रहा था। उसका बड़ा भाई गाड़ी चालक तो छोटा भाई फैक्टरी में काम करता है। युवक की पत्नी बच्चों तीनों बच्चों को लेकर कई दिन से मायके गई हुई है।
युवक शनिवार रात में घर आया था। रात में उसने 11 बजे तक भाई-भाभी से बातचीत की थी और अपने कमरे में सो गया था। उसका बड़ा भाई गाड़ी चालक है वह काम पर चला गया था। छोटा भाई की पत्नी अपने मायके गई है। वह भी ससुराल से ही फैक्टरी में काम पर आना जाना करता है। रविवार को उसकी भाभी घर पर अपने बच्चों के साथ थी।
विज्ञापन
रविवार सुबह दस बजे तक भी वह सोकर नहीं उठा था, न ही दरवाजा खोला गया। तो उसकी भाभी ने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नही मिला। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले एक युवक को बुलाकर भाभी ने दरवाजा तोड़ा तो युवक फंखे पर फंदे से लटका मिला।
इसके बाद पुलिस व युवक के बड़े भाई अरविंद को सूचना दी गई तो वह भी घर पहुंचा। सूचना देने गांव से युवक के पिता व अन्य परिजन भी पहुंचे। पुलिस को परिजनों ने बताया कि उनके बेटे पुत्र रोबिन पर उसकी पत्नी अलग घर लेेने का दबाव बना रही थी। 15 दिन पहले वह बच्चों को लेकर मायके फरीदाबाद बल्लभगढ़ चली गई थी।
एक सप्ताह पहले उससे परिजनों ने आकर घर अलग न लेकर देने पर सभी को जेल भिजवाने की धमकी दी थी। शनिवार रात में उनके पुत्र ने अपनी पत्नी से बात की तो उसने आने से मना करते हुए उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी हैं।
सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि शव मोर्चरी भेजा है। तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।