सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   FIR registered in the conspiracy to murder Dr. Sonu Kashyap

Muzaffarnagar News: डॉ. सोनू कश्यप की हत्या की साजिश प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in the conspiracy to murder Dr. Sonu Kashyap
विज्ञापन
बुढ़ाना। पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोनू कश्यप की हत्या की साजिश की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी समीर उर्फ शहजाद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक मिनट 42 सेकेंड की ऑडियो वायरल हुआ था।
Trending Videos

पुलिस को दी गई तहरीर में पीएचसी प्रभारी ने बताया कि नाबालिग के साथ छेड़खानी के एक मामले में पुलिस ने समीर उर्फ शहजाद को जेल भेज दिया था। उसी मुकदमे की रंजिश के कारण समीर उर्फ शहजाद सुपारी देकर उसकी हत्या की साजिश रच रहा था। एसएसपी को प्रकरण की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि जल्दी ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रकरण से कश्यप समाज में रोष है। कश्यप समाज के नेताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपी नहीं पकड़े गए तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुशील कश्यप, ऋषिपाल कश्यप, सलेख चंद, सीताराम कश्यप, डॉ. शेखर सुमन व अरुण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed