{"_id":"69bd9b4a9960dc9c3d070947","slug":"five-people-fell-ill-after-eating-pakodas-made-from-buckwheat-flour-and-were-hospitalized-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-167466-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कुट्टू के आटे से बनी पकोड़ी खाने से पांच बीमार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कुट्टू के आटे से बनी पकोड़ी खाने से पांच बीमार, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
कुट्टू आटा की पकौड़ी खाने से अस्पताल में भर्ती बीमार व्यक्ति। स्रोत- वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चैत्र नवरात्र के व्रत के दौरान कुट्टू आटे की पकौड़ी खाने से पांच लोग बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
नया गांव मीरापुर के एक ही परिवार के चार सदस्य, लक्ष्मी (23), आशु (25), मीनू (25) और प्रमोद (48) बीमार हुए हैं। सलेमपुर निवासी संतलेश (52) भी फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।
मरीजों ने बताया कि चैत्र नवरात्र के व्रत के चलते उन्होंने रात में कुट्टू आटे की पकौड़ी खाई थी। इसे खाने के बाद सुबह करीब पांच बजे पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। सभी को देर रात या सुबह होते ही अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि सभी मरीजों का उपचार चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।
-- -- -- -- -- -- --
फूड पॉइजनिंग के लक्षण
कुट्टू आटे की पकौड़ी खाने के बाद मरीजों को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके साथ ही उन्हें लगातार उल्टी और दस्त भी होने लगे। इन गंभीर लक्षणों के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। सीएमएस के अनुसार, सभी की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
Trending Videos