सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five trains, including a special train from Karnataka, were late.

Muzaffarnagar News: कर्नाटक से आने वाली स्पेशल ट्रेन सहित पांच ट्रेनें पहुंची लेट

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Five trains, including a special train from Karnataka, were late.
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कर्नाटक से आने वाली स्पेशल ट्रेन सहित लंबी दूरी वाली पांच ट्रेन लेट पहुंची। इस दौरान यात्री परेशान हुए। शनिवार रात में भी दो ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी लेट पहुंची थी।
Trending Videos


दिल्ली से जालंधर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, आडिशा के पुरी शहर से ऋषिकेश जाने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस पांच घंटे, कोरबा से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पचास मिनट, कर्नाटक के त्रिवन्नापुरम से ऋषिकेश जाने वाली स्पेशल ट्रेन एक घंटा, दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पचास मिनट लेट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शनिवार रात में अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा व दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सवा दो घंटा लेट पहुंची थी। ट्रेनों के लेट पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार रात में रेलवे स्टेशन पहुंच गांधी कॉलोनी निवासी राजीव को पैसेंजर ट्रेन से सहारनपुर जाना था लेकिन यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सवा दो घंटा लेट चल रही थी, जिस कारण उन्हें रोडवेज बस से जाना पड़ा।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने ट्रेनों के लेट पहुंचने के कारण के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed