सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fog slows down vehicles...cold weather persists

Muzaffarnagar News: कोहरे से थम गई वाहनों की रफ्तार...ठंडक बरकरार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down vehicles...cold weather persists
सुबह के समय घने कोहरे से गुजरती कार फोटो संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एकाएक बदले मौसम के कारण शनिवार को भी ठंडक बरकरार रही। सुबह करीब नौ बजे तक छाए रहे घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। दृश्यता कम रही। दिन का तापमान 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एक्यूआई 75 तक पहुंच गया। ठंडक बरकरार है।
Trending Videos

शुक्रवार रात करीब नौ बजे से ही कोहरे का असर दिखना शुरू हो गया था। अलग-अलग क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव रहा। शनिवार सुबह कोहरे और ठंड के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह 10 बजे के बाद खिली धूप के कारण अधिक तापमान में वृद्धि रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि शनिवार को पारा 24.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बदल रहा मौसम
तिथि तापमान
21 मार्च 24.8 डिग्री
20 मार्च 17.8 डिग्री
19 मार्च 28.1 डिग्री
18 मार्च 31.0 डिग्री
इस तरह सुधरती गई हवा
तिथि एक्यूआई
21 मार्च 75
20 मार्च 107
19 मार्च 97
18 मार्च 219
--------
ये बोले किसान
बधाई कलां निवासी अरविंद मलिक कहते है बारिश से मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। जहां हवा चली है, उसी क्षेत्र में सरसों और गेहूं की फसल गिरी है। किसान चौधरी प्रताप सिंह का कहना है कि बारिश व हवा से गेंहू व सरसों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गांव रसूलपुर जाटान निवासी प्रगतिशील किसान प्रदीप आर्य ने बताया कि बे मौसम हो रही बारिश से किसान बेहद चिंतित है। इस बे मौसम बारिश से गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान है । इससे दोनों फसलों के उत्पादन पर भारी असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सरसों की फसल कटी हुई खेतों में पड़ी है। बारिश होने से सरसों की फसल की थ्रेसिंग नहीं हो पा रही। इसके अलावा बारिश के साथ हवा चलने से गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है । जिससे गेहूं की फसल भूमि पर गिर गई है। इसके चलते गेंहू का दाना हल्का रहेगा ।
-----
बच्चों और बुजुर्गों का रखें ख्याल
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि मौसम लगातार बदल रहा है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल रखें। सुबह-शाम की ठंड से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed