{"_id":"69c2edf287e0bc319800891b","slug":"vishwas-and-suresh-pal-contest-for-the-post-of-president-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-167722-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अध्यक्ष पद पर विश्वास और सुरेश पाल के बीच मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अध्यक्ष पद पर विश्वास और सुरेश पाल के बीच मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकनपत्र जमा हुए। जांच के दौरान पूर्व कार्यकारिणी में पदाधिकारी होने के कारण दो नामांकन पत्र निरस्त किए गए। अध्यक्ष पद पर विश्वास कुमार व सुरेशपाल वर्मा के बीच सीधा मुकाबला होगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह व बालकिशन शर्मा ने बताया कि बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में 20 पद है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पूर्व कार्यकारिणी में पदाधिकारी होने के कारण वरिष्ठ सदस्य पद के लिए अजय कुमार, कनिष्ठ सदस्य पद के लिए संदीप कुमार का नामांकनपत्र निरस्त किया गया।
बुधवार को 11 बजे से 3 बजे तक नामांकनपत्र वापस लिए जा सकेंगे। उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 3 बजे से 5 बजे के बीच कर दिया जाएगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विश्वास कुमार और सुरेशपाल वर्मा, महासचिव पद पर सुभाषचंद व सुशील कुमार आमने सामने है। कोषाध्यक्ष के पद पर मोहिद अहमद व ज्ञानेंद्र के बीच मुकाबला होगा।
Trending Videos