सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister's nephew is district vice president, former MLA's son is IT coordinator

Muzaffarnagar News: मंत्री का भांजा जिला उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक का बेटा आईटी संयोजक

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Minister's nephew is district vice president, former MLA's son is IT coordinator
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाजपा की जिला कार्यसमिति घोषित होने के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई है। सदर विधानसभा को सबसे ज्यादा हिस्सेदारी ने सुर्खियां बटोरी। भाजपा के दिग्गज नेताओं के परिवार के सदस्य भी कार्यकारिणी के मुख्य पदों पर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के भांजे विशाल गर्ग को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। पहली बार उन्हें मुख्य कार्यकारिणी में जगह मिली है।
Trending Videos

कौशल विकास राज्यमंत्री समिति के प्रस्ताव बनाने वाली कोर कमेटी में भी शामिल रहे थे। सियासत में उनके करीबी समिति में स्थान बनाने में कामयाब भी रहे। पुरकाजी सुरक्षित सीट से पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के बेटे पुरोहित उटवाल को आईटी संयोजक का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सबसे पुराने भाजपा नेताओं में शामिल पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा की बेटी श्वेता कौशिक को भी जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
--------
जिला कार्यसमिति में यह बनाए गए पदाधिकारी
जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यान, रोहताश पाल, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, अंजलि चौधरी, आंचल तोमर, सचिन पावटी, श्वेता कौशिक को बनाया गया। जिला महामंत्री शरद शर्मा, सुनील दर्शन, संजय गर्ग बनाए गए। जिला मंत्री प्रमेश सैनी, रविकांत पाल, जोगेंद्र गुर्जर, ममता अग्रवाल, अनुज सहरावत, सुरेंद्र कश्यप, दिनेश पुंडीर, विनीत चौहान बनाए गए। जिला कोषाध्यक्ष अमरजीत गुर्जर, सोशल मीडिया रक्षित नामदेव, आईटी संयोजक पुरोहित उटवाल, मीडिया प्रभारी पवन अरोरा, सह मीडिया प्रभारी अरुण शर्मा, पंकज माहेश्वरी और कार्यालय प्रभारी सर्वेश कुमार को बनाया गया है।
--------

पूर्व जिलाध्यक्ष ने करीबीं को दिलाई एंट्री
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी के करीबीं बताए जाने वाले सचिन पावटी को भी कार्य समिति में दायित्व सौंपा गया है। उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
--------

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को भी दायित्व
भाजपा की जिला कार्यसमिति में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर को भी जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह वर्तमान में जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी है। इसके अलावा शाहपुर के पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी को भी जिला मंत्री का दायित्व भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed