सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerut: Assets worth 80 crore of drug trafficker to be seized, court orders issued

Meerut: स्मैक तस्कर की 80 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, कोर्ट ने दिए आदेश, जल्द होगी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Mar 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर में स्मैक तस्करी से अर्जित 80 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिल्ली कोर्ट ने जारी किए हैं। पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी।

Meerut: Assets worth 80 crore of drug trafficker to be seized, court orders issued
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर पुलिस ने स्मैक तस्करी से अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी की करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त करने के लिए दिल्ली कोर्ट ने आदेश जारी कर दिए हैं।

Trending Videos


34 संपत्तियां की गईं चिन्हित
पुलिस जांच में शाहजहांपुर निवासी बाबू उर्फ रियाज उर्फ अशफाक की कुल 34 संपत्तियां चिन्हित की गई हैं। इनमें शोरूम, भट्ठे और मकान शामिल हैं। बताया गया है कि आरोपी ने ये संपत्तियां अपने परिजनों और रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2027: बंगाल चुनाव में सक्रिय मेरठ के भाजपा नेता, प्रचार के साथ सीख रहे बंगाली भाषा

स्मैक तस्करी से कमाई गई संपत्ति
बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने पहले कार्रवाई करते हुए लगभग डेढ़ किलो स्मैक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसकी कीमत करीब दस करोड़ रुपये आंकी गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की आर्थिक स्थिति और संपत्तियों की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि वर्ष 2012 के बाद आरोपी के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था और उसने अवैध तस्करी के जरिए यह संपत्ति अर्जित की।

कोर्ट के आदेश पर होगी कुर्की
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 68 एफ के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए दिल्ली कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की। साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जल्द होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोर्ट के आदेश के बाद जल्द ही सभी संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभियान के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed