{"_id":"69c97dd16f6672d84f04eb45","slug":"health-services-were-heard-after-the-childs-deaththe-situation-is-not-good-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-168068-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बच्चे की माैत के बाद सुनी गईं स्वास्थ्य सेवाओं की धड़कनें...हालत ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बच्चे की माैत के बाद सुनी गईं स्वास्थ्य सेवाओं की धड़कनें...हालत ठीक नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नवजात की मौत के बाद लोगों की नाराजगी के कारण स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुड़की रोड स्थित आठ निजी चिकित्सालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर पांच चिकित्सालयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने निजी चिकित्सालयों के संचालन, पंजीकरण एवं अभिलेखों की जांच के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया है। रविवार को एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू की।
उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम न्यू लाइफ मेडिकेयर का निरीक्षण किया गया। अभिलेखों की समीक्षा के बाद चिकित्सालय को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। रविवार होने के कारण आस्था हॉस्पिटल बंद मिला।
बताया कि इसके बाद मलिक हॉस्पिटल, रुड़की रोड का निरीक्षण किया गया, जहां मुख्य द्वार बंद मिला। जबकि अभिलेखों में पंजीकरण दर्शाया गया था। इस संबंध में प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया।
लोकप्रिय हॉस्पिटल की जांच की गई। रविवार होने के कारण ओपीडी और आईपीडी सेवाएं बंद पाई गईं। चरक हॉस्पिटल पर तीन मरीज भर्ती पाए गए। साफ-सफाई एवं अभिलेखों में आंशिक कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। इसके उपरांत इंडियन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया जहां अभिलेख अपूर्ण मिलने पर नोटिस जारी किया गया।
बताया कि गैलेक्सी हॉस्पिटल पर चिकित्सक उपस्थित मिले लेकिन अभिलेख अद्यतन न होने के कारण नोटिस दिया गया। डिवाइन हॉस्पिटल को भी अभिलेखों में कमी के चलते नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण टीम में डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय कुमार और स्टेनो दीपक शामिल रहे।
Trending Videos