फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal stockpile of pesticides discovered during search for spurious fertilizer

Muzaffarnagar News: नकली खाद की तलाश में मिला कीटनाशक का अवैध भंडार

Tue, 28 Jul 2026 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal stockpile of pesticides discovered during search for spurious fertilizer
मुजफ्फरनगर। कृषि विभाग की ओर से गांव भगवानपुरी सिखरेड़ा में छापा मार कार्रवाई में नकली खाद बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद की गई छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित कीटनाशक बरामद हुआ है।
विज्ञापन

उसे कब्जे में लेकर चार नमूने जांच के लिए भेज दिए गए। जबकि तीन आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए डीएम स्वीकृति मांगी गई है। दबोचे गए एक आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

किसानों से मिली सूचना पर रविवार को जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने टीम के साथ भगवानपुरी सिखरेड़ा के जंगल में छापा मारा था। जहां एक नलकूप पर नमक और गेरू से नकली खाद बनाने की फैक्टरी संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके से बैग में पैक करीब 100 क्विंटल नकली खाद और भारी मात्रा में गेरू एवं नमक बरामद किया था। इसके दो नमूने जांच के लिए भेज दिए गए थे।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मौके से हिरासत में लिए गए नफीस निवासी लिलोन जनपद शामली से पूछताछ की गई। जिसके बाद गांव भगवानपुरी सिखरेड़ा स्थित अर्जुन के घर में संचालित अवैध गोदाम से अनधिकृत रूप से रखा गया कीटनाशी रसायनों का भंडार पाया गया।
इसके संबंध में मौके से दबोचे गए नफीस ने कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया। न ही वह कीटनाशक संबंधी कोई लाइसेंस ही दिखा पाया। पूछताछ में उसने भगवानपुरी सिखरेड़ा निवासी अर्जुन और विजय कुमार को उक्त अवैध कारोबार में शामिल होना बताया।

इसके आधार पर नफीस को पुलिस अभिरक्षा में देते हुए तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए डीएम से स्वीकृति मांगी गई। बताया कि मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक कार, डिजिटल कांटा, पैकिंग मशीन बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed