{"_id":"6a67bb2f45cb19504b02e42a","slug":"search-launched-for-maulana-pressuring-for-religious-conversion-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-176876-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले मौलाना की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले मौलाना की तलाश शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। दिल्ली निवासी महिला से छेड़छाड़ करने व धर्मांतरण का दबाव बनाने वाला मौलाना पुलिस को घर पर नहीं मिला। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की हैं। विवेचक खालापार थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि दिल्ली निवासी महिला ने खालापार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह निसंतान है। एक परिचित महिला के कहने पर वह मुजफ्फरनगर के खालापार में मौलाना आदिल से देसी दवाई से इलाज कराने आई है।
आरोप है कि मौलाना ने छेड़छाड़ की और इसे इलाज का ही एक हिस्सा बताया। मौलाना ने महिला से मोबाइल नंबर लेकर परेशान करते हुए आपत्तिजनक हालत में खड़े होकर वीडियो कॉल करनी शुरू दी। मानसिक शोषण किया जाने लगा।
महिला को ताबीज देकर उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया। विवेचक ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी गई लेकिन आरोपी नहीं मिला। कई बिंदुओं पर जांच व आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद