{"_id":"6a67bb097b2b5d61cc05a584","slug":"overcast-skies-in-the-city-heavy-rain-in-rural-areas-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-176882-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शहर में छाए बादल...देहात में हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शहर में छाए बादल...देहात में हुई झमाझम बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर/खतौली। दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। शहर में बादल छाए रहे, जबकि देहात क्षेत्र में कई जगह बारिश हुई। दिन का तापमान 34.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरे सप्ताह मौसम में लगातार बदलाव की संभावना है।
सोमवार सुबह उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। कभी धूप खिली तो कभी बादल छाए रहे। दोपहर बाद एकाएक मौसम बदला और कई जगह बारिश शुरू हो गई। भोपा, पुरकाजी, खतौली और मोरना क्षेत्र में बरसात हुई। शहर में शाम के समय बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम पर्यवेक्षक केशव कुमार ने बताया कि सिर्फ 0.4 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है।
n खतौली में बारिश के बाद जलभराव : खतौली में नगर में हुई तेज बारिश से जलभराव हो गया। जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण जीटी मार्ग, सैनी नगर, मिशन कंपाउंड, होली चौक, पक्का बाग, शराफत कॉलोनी में जलभराव हो गया। जलभराव होने से लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
मिशन कंपाउंड में पहली बारिश के पानी को नहीं निकलवाया गया। अब फिर से वहां पर जलभराव होने से लोग अपने घरों से नहीं निकल सके। सुबह से गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों ने बारिश के बाद मौसम सुहावना होने पर राहत महसूस की। ईओ राजीव कुमार ने बताया कि मिशन कंपाउंड में पंपसेट लगा है। जिसकी मदद से पानी निकासी कराई जाएगी।