सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jewellers Shut Market, Protest Against Gangster Act Action in Muzaffarnagar

सर्राफा बाजार बंद, गैंगस्टर कार्रवाई पर व्यापारियों का धरना, सांसद-राज्यमंत्री ने सुनी पीड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Apr 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर एक्ट में दो युवकों को जेल भेजने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना दिया। सांसद हरेंद्र मलिक और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पहुंचकर व्यापारियों की पीड़ा सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Jewellers Shut Market, Protest Against Gangster Act Action in Muzaffarnagar
सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने सुनी पीड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर एक्ट में दो युवकों को जेल भेजे जाने के विरोध में गुरुवार को सर्राफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गलत तरीके से दोनों युवकों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Trending Videos


सर्राफा एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने सर्राफा बाजार में धरना देते हुए कहा कि तुषार और वंश दोनों स्थानीय व्यापारियों के बेटे हैं और पुलिस उन्हें घर से उठाकर ले गई थी। व्यापारियों का आरोप है कि शाहपुर पुलिस ने दोनों को जंगल से पकड़ा दिखाते हुए गैंगस्टर एक्ट में जेल भेज दिया, जिससे उनका भविष्य बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: रजबहे की पटरी टूटी, खेतों में भरा पानी, किसानों में भारी आक्रोश

धरने की सूचना मिलने पर सांसद हरेंद्र मलिक और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वहीं शहर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ पहले भी अवैध हथियार बरामद होने का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने कहा कि दोनों को अवैध हथियार तस्करी से जुड़े रक्षित त्यागी गिरोह के छह सदस्यों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसी गिरोह के अन्य सदस्यों को शाहपुर पुलिस ने भी पकड़ा था, जिसके चलते पूरे गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि भविष्य में पुलिस सर्राफा बाजार में किसी भी कार्रवाई से पहले सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत करेगी।

धरने में पवन कुमार वर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, गोपाल वर्मा, सुनील तायल, गौरव वर्मा समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने शहर कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed