{"_id":"6a5a8f17a64b306f84006628","slug":"jinnahs-followers-were-changing-the-demography-of-shamli-and-kairana-yogi-muzaffarnagar-news-c-26-1-sal1002-169851-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासक : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासक : योगी
विज्ञापन
कैराना में सीएम को मूर्ति भेंट करते जिलाधिकारी और एसपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना/ शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि जिन्ना के उपासक शामली और कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे। इसी कारण कैराना और कांधला से पलायन हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जब भी मौका मिलेगा वे क्षेत्र और जाति के नाम पर समाज को बांटेंगे। विकास कार्यों में लूट करेंगे और बहन-बेटियों, व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करेंगे। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान सीएम ने कैराना, शामली और थानाभवन विधानसभा क्षेत्रों की 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, शामली-अंबाला एक्सप्रेसवे और गोरखपुर एक्सप्रेसवे का संगम बनने जा रहा है। इससे शामली विकास का नया केंद्र बनेगा और युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।
उन्होंने दोहराया कि सरकार ने अपराध और माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। अपराधी या तो जेल में होंगे या फिर जहन्नुम में। इसी का परिणाम है कि आज बहन-बेटियां बिना डर के स्कूल और कॉलेज जा रही हैं। व्यापारी और उद्यमी सुरक्षित माहौल में अपना कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने तंज कसा कि पहले सरकार के लोग 12 बजे उठते थे और माफिया के सामने नाक रगड़ते थे। आम जनता की सुनवाई नहीं होती थी। जबकि दंगाइयों को घर बुलाकर सम्मानित किया जाता था। आज माफिया को जेल भेजा जा रहा है और उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। अब नौकरी के लिए सैफई से लेकर शामली तक किसी सिंडिकेट की जरूरत नहीं पड़ती। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार मिल रहा है। यूपी आज गन्ना और चीनी उत्पादन में देश में नंबर एक है। किसानों को समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जा रहा है। इससे पहले सुबह 11:47 बजे वह ऊंचा गांव स्थित निर्माणाधीन पीएसी परिसर पहुंचे, जहां निरीक्षण किया।
इनसेट
कांवड़ियों से अनुशासन बनाए रखने की सीएम ने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांवड़ यात्रा पर पुष्पवर्षा होती है और प्रशासन पूरी श्रद्धा के साथ कांवड़ियों की सेवा में लगा रहता है। उन्होंने अपील की कि कांवड़ यात्रा की गरिमा बनाए रखें। यदि कोई असामाजिक तत्व उपद्रव करने का प्रयास करे तो उसे स्वयं अलग कर दें। छोटी-छोटी बातों पर हुड़दंग और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।