{"_id":"6a5b167887cac054b70a158c","slug":"daughter-in-law-distressed-by-father-in-law-molestation-attack-her-private-parts-with-blade-in-muzaffarnagar-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घिनौनी हरकतें और हैवानियत, मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घिनौनी हरकतें और हैवानियत, मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा
Sat, 18 Jul 2026 11:46 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:46 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे के चंधेड़ी रोड पर एक ससुर ने अपनी पुत्रवधू से छेड़खानी की। पुत्रवधू ने ब्लेड से ससुर के गुप्तांग पर वार कर उसे घायल कर दिया। घायल ससुर को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बहू ने काटा ससुर का निजी अंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल ससुर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने हमलावर पुत्रवधू को भी हिरासत में ले लिया है।
सूत्रों के अनुसार, आरोप है कि ससुर अपनी पुत्रवधू के साथ आए दिन गलत हरकतें करता था। शुक्रवार को भी आरोपी ने बहू से छेड़छाड़ की। इस पर बहू ने विरोध किया। जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो गुस्से में आकर पुत्रवधू ने ब्लेड से उसके गुप्तांग पर हमला कर दिया।
हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को पहले एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, फिर सीएचसी लाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर पट्टी इलाके की है। यहां रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका ससुर उसके साथ रोजाना छेड़छाड़ करता था।
महिला के दो छोटे बच्चे हैं और उसका पति हरियाणा में रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। पति के बाहर रहने की वजह से महिला अपने बच्चों और ससुर के साथ रहती थी, जिसका फायदा ससुर उठा रहा था।
पड़ोसियों के ससुर पर गंभीर आरोप
वहीं, पड़ोसियों का भी यही कहना है कि पुत्रवधू अक्सर छेड़छाड़ की घटना का जिक्र करती थी, उसका ससुर उसके साथ गलत व्यवहार करता था। शुक्रवार को मौका मिलते ही महिला ने ब्लेड से अपने ससुर के गुप्तांग पर हमला कर घायल कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस तत्काल प्राथमिकी दर्ज करेगी। इसके बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।