फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Nagar Palika Board Meeting: 165 Proposals Worth rs100 Crore Approved in 15 Minutes

15 मिनट में 100 करोड़ के 165 प्रस्ताव पास, सफाई और पेयजल व्यवस्था ठेके पर, नामांतरण की 600 फाइलों पर रोक

Sat, 18 Jul 2026 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Jul 2026 01:40 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर नगर पालिका बोर्ड बैठक में 15 मिनट में 165 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। शहर की सफाई का तीन वर्ष का ठेका 17.39 करोड़ रुपये में दिया गया है, जबकि 600 से अधिक नामांतरण फाइलों की समीक्षा के लिए सात सदस्यीय समिति गठित की जाएगी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Nagar Palika Board Meeting: 165 Proposals Worth rs100 Crore Approved in 15 Minutes
नगर निगम की बैठक - फोटो : मेरठ में युवती की हत्या

विस्तार

मुजफ्फरनगर में नगर पालिका बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक महज 15 मिनट में समाप्त हो गई, लेकिन इस दौरान करीब 100 करोड़ रुपये के 165 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था का तीन वर्ष का ठेका, सड़क निर्माण, पथ प्रकाश, निगरानी कैमरे और नालों के गंदे पानी के शोधन से जुड़े प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। वहीं 600 से अधिक मकानों के नामांतरण से जुड़े प्रस्तावों को पुनर्विचार के लिए रोक दिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कर्ज उतारने के लिए खर्च किया कोचिंग सेंटर का रुपया, हिसाब मांगा तो पार्टनर को दी खौफनाक मौत

विज्ञापन

तीन साल के लिए 17.39 करोड़ में सफाई का ठेका
पालिका सभागार में हुई बोर्ड बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। पालिका की ओर से शहरी सफाई का ठेका तीन वर्ष के लिए 17.39 करोड़ रुपये में जेएस एनवायरो कंपनी को दिया गया है। बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर स्वीकृति की मुहर लगा दी।

इसके अलावा शहर के सभी 55 वार्डों में सड़क निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने और निगरानी कैमरे लगाने के प्रस्ताव भी पास किए गए। शहर के दो नालों के गंदे पानी को जैविक शोधन तकनीक के माध्यम से साफ करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया।

600 से अधिक नामांतरण फाइलों की होगी समीक्षा
बोर्ड बैठक में 600 से अधिक मकानों के नामांतरण से जुड़े प्रस्तावों पर सभासदों ने आपत्ति जताई। इसके बाद इन फाइलों की समीक्षा के लिए सात सदस्यीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

समिति में सभासद राजीव शर्मा, मोहम्मद खालिद, रजत धीमान, मनोज वर्मा, पारुल मित्तल सहित अन्य सदस्य शामिल होंगे। समिति की समीक्षा के बाद नामांतरण से जुड़े प्रस्तावों पर आगे निर्णय लिया जाएगा।

राणा चौक का नाम बदलने की मांग
बैठक में राणा चौक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक करने की मांग भी उठी। अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि प्रस्ताव पर विचार करने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा।

वार्ड 49 के सभासद मनोज वर्मा ने काली नदी पर महाराजा अजमीढ़ स्मारक के सुंदरीकरण का प्रस्ताव भी रखा।

बैठक में कुर्सी न मिलने पर सभासद नाराज
बोर्ड बैठक के दौरान सभासद रजत धीमान और पारुल मित्तल के लिए कुर्सी की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। पारुल मित्तल के सदन में पहुंचने के बाद प्रियांक गुप्ता ने अपनी कुर्सी उन्हें दे दी। वहीं रजत धीमान ने कुर्सी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed