{"_id":"69a9d1ec34c5ba516e024b1b","slug":"land-is-the-real-heritage-of-the-farmer-tikait-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1003-166418-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन किसान की असली धरोहर : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन किसान की असली धरोहर : टिकैत
विज्ञापन
भोकरहेड़ी-सीकरी मार्ग स्थित कृषि फार्म हाउस पर किसानों की बीच भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत। संव
विज्ञापन
मोरना(मुजफ्फरनगर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जमीन किसान की असली धरोहर है, इसे खरीदने के लिए बड़े-बड़े उद्योगपति जुटे हैं। स्वस्थ जीवन के लिए खेती से जुड़े रहने के लिए जमीनों को बचाकर रखना होगा।
भोकरहेड़ी-सीकरी मार्ग पर स्थित फार्म हाऊस पर जल, जंगल, जमीन बचाओ अभियान के अंतर्गत संगठन की सभा हुई। टिकैत ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। खेतीबाड़ी ही देश की रीढ की हड्डी है।
व्यवसायिकरण की गलत नीतियों के कारण खेती पर अनावश्यक दबाव बढ़ रहा है। युवा पीढ़ी खेती से उन्मुख हो रही है। किसान की सभी फसलों के उचित दाम मिलने चाहिए। कम लागत व कम परिश्रम पर खेती का कार्य हो तभी किसान का हित होगा।
सरकार फसलों का उचित भाव तय करें। कम भाव में खरीदने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर भाकियू मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिलाध्यक्ष नवीन राठी, अमित राठी, रविंद्र उर्फ छोटा प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी, हरिओम त्यागी, राजीव चेयरमैन, मनोज सहावली, सरदार अमीर सिंह, सर्वेंद्र राठी उपस्थित रहे। प्रगतिशील किसान मनोज ठाकरान की कृषि भूमि का पांचवां जन्मदिन मनाया गया।
Trending Videos