सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Plastic granule prices have increased by one and a half times, forcing production to be reduced.

Muzaffarnagar News: डेढ गुना हुए प्लास्टिक दाना के दाम, घटाना पड़ रहा उत्पादन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Plastic granule prices have increased by one and a half times, forcing production to be reduced.
प्लास्टिक का सामान बनाने वाली वहलना स्थित फैक्ट्री में उत्पादन रोक दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ईरान-इजरायल युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और सप्लाई चेन बाधित होने से प्लास्टिक दाना महंगा होने लगा है। पिछले चार दिन में प्लास्टिक दाना के दाम डेढ़ गुना बढ़ गए हैं। प्लास्टिक का सामान जैसे बाल्टी, केतली, किचन वेयर आदि बनाने वाली इकाइयों को नुकसान से बचने के लिए उत्पादन घटाने पर मजबूर होना पड़ा है।
Trending Videos


कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं। इसे प्लास्टिक उत्पादन का मुख्य कच्चा माल माना जाता है। पिछले कुछ दिनों में प्लास्टिक दाने की कीमत में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका प्रभाव जनपद की कई प्लास्टिक इंडस्ट्री पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में प्लास्टिक दाना यानी प्लास्टिक पॉलीमर से अन्य सामान बनाने की कई इंडस्ट्री संचालित हैं। खाड़ी के देशों से कच्चे माल की आवाजाही बंद होने के कारण इसके दाम में डेढ़ गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई।
सुजड़ू चुंगी पर संचालित बजरंग प्लास्टिक, वहलना की हिमालयन प्लास्टिक और इनग्रीन प्लास्ट, रुड़की रोड पर संचालित होने वाली मयंक इंडस्ट्री, श्रीजी इंडस्ट्री आदि ने उत्पादन कम कर दिया है।


नुकसान से बचने के लिए कम किया उत्पादन : अतुल

वहलना में संचालित श्री जी इंडस्ट्री के निदेशक अतुल मित्तल का कहना है कि ईरान-इजरायल युद्ध के चलते प्लास्टिक दाना की कीमत डेढ़ गुना बढ़ गई है। चार दिन के भीतर दामों में इतना उछाल किसी भी उद्यमी के लिए नुकसानदेह हैं। बताया कि यदि इस दाम में कच्चा माल खरीदकर प्लास्टिक का सामान बनाया तो महंगे दाम पर उसे मार्केट में ग्राहक नहीं मिलेगा।


बढ़ रहा नुकसान का खतरा : अनमोल
प्लास्टिक का सामान बनाने वाली वहलना में संचालित हिमालयन प्लास्टिक्स इकाई के निदेशक एवं युवा उद्यमी अनमोल अग्रवाल का कहना है कि ईरान-इजरायल युद्ध का प्रभाव प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है। युद्ध के कारण कच्चे माल की आपूर्ति बाधित हो रही है। जो माल आ रहा है उस पर ब्लैक हो रहा है। प्लास्टिक दाना के दाम चार तीन से चार दिन में 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। ऐसे में पूरी क्षमता से उत्पादन जारी रखना नुकसान का सौदा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed