सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: New twist in PTI's death case, this was the reason, not love affair; Suicide note revealed the secret

Meerut: पीटीआई की मौत मामले में नया मोड़, प्रेम प्रसंग नहीं, ये थी वजह; सुसाइड नोट ने खोल दिया राज

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 06 Mar 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

पीटीआई आशीष चौधरी ने दो मार्च को वलीदपुर के पास जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। खतौली के आसिफ और देवबंद के शाहरुख ने उसे धमकी दी थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। 

Meerut: New twist in PTI's death case, this was the reason, not love affair; Suicide note revealed the secret
आशीष चौधरी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दौराला के गांव ताजपुर निवासी पीटीआई आशीष की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। आशीष को लगातार खतौली निवासी आसिफ और देवबंद निवासी शाहरुख दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने और अपहरण करने की धमकी दे रहे थे। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना से दो दिन पहले उसने अपने चचेरे भाई दीपक से धमकी मिलने का कॉल कर जिक्र भी किया था। हालांकि पहले प्रेमिका की कहीं और शादी होने पर सुसाइड की बात सामने आई थी। 
Trending Videos

 

मृतक के चचेरे भाई दीपक ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि मोहल्ला मंसूर खां खतौली निवासी आसिफ और देवबंद निवासी शाहरुख उसके भाई आशीष को फोन पर धमकी दे रहे थे। सुसाइड नोट में भी आशीष ने इन बातों का जिक्र करते हुए दोनों पर आरोप लगाया है। आशीष को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने, अपहरण और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इस कारण वह परेशान था। पहले से ही खतौली में दर्ज मुकदमे के कारण वह परेशान चल रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही हैं। उन्हें भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। जल्द दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि आशीष चौधरी मुजफ्फरनगर स्थित खतौली के लाल दयाल पब्लिक स्कूल के संचालक राजवीर सिंह वर्मा पर हमले का आरोपी भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed