{"_id":"69aa5e57bf8a5f83890648d0","slug":"muhabbat-murder-case-muhabbat-wanted-to-return-to-turkmenistan-to-her-children-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुहब्बत हत्याकांड: बच्चों के पास तुर्कमेनिस्तान लौटना चाहती थी मुहब्बत, होटल बुलाकर मारा, मां ने बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहब्बत हत्याकांड: बच्चों के पास तुर्कमेनिस्तान लौटना चाहती थी मुहब्बत, होटल बुलाकर मारा, मां ने बताई ये बात
जेपी शर्मा, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: मेरठ पुलिस ने मवाना में मिले शव की पहचान अर्चिता अरोड़ा के रूप में करते हुए उसकी हत्या के आरोपियों को जेल भेजा था। इस मामले में खुलासा हुआ है कि वह दिल्ली की अर्चिता नहीं, तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत सुनातोव्ना थी।
तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के रिठानी स्थित एक होटल में तुर्कमेनिस्तान की नागरिक मुहब्बत सुनातोव्ना (40) की नृशंस हत्या के मामले ने पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दिल्ली जाकर उज़्बेकिस्तान की अजीजा के बयान लिए और मुहब्बत की मां नाजमुदिनोवा गुलनारा से भी फोन पर बात की। गुलनारा ने बताया कि मुहब्बत ने मई में उन्हें भारत बुलाया था। वह अपनी मां के साथ तुर्कमेनिस्तान वापस लौटना चाहती थी लेकिन इससे पहले ही आरोपियों ने साजिश रचकर मुहब्बत को मार डाला।
Trending Videos
मेरठ पुलिस ने मवाना क्षेत्र में 21 फरवरी को मिले महिला के शव के मामले में 26 फरवरी को अर्चिता अरोड़ा नाम से मिले आधार कार्ड के आधार पर खुलासा किया था। पुलिस का कहना था कि दिल्ली की अर्चिता अरोड़ा की हत्या रिठानी के पास अविका नाम से होटल चलाने वाले देवपुरी निवासी चंचल कुमार उर्फ बंटी ने अपने साथियों जौहड़ी बागपत निवासी गुरमुख, प्रभातनगर निवासी संदीप और खजूरीवाली गली मलियाना निवासी विवेक के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक होटल में शराब पीने के दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर चंचल का मुहब्बत से विवाद हुआ था। इसी विवाद में चंचल ने 17 फरवरी को साथियों के साथ मिलकर कंबल से मुंह दबाकर मुहब्बत की हत्या कर दी थी। इसके बाद पहचान और टैटू छिपाने के लिए चेहरा और हाथ जलाकर शव को कार से ले जाकर मवाना खुर्द चौकी और भगवती फार्म हाउस के पास फेंक दिया गया था।
इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। फुटेज में दिखी एक संदिग्ध कार की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार, तेजाब की खाली बोतल और कंबल भी बरामद किया था। अब शव तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत का होने की जानकारी मिलने पर पुलिस नए सिरे से जांच कर रही है।
मुहब्बत के तुर्कमेनिस्तान में हैं दो बच्चे
अजीजा के साथ मामले में कार्रवाई के प्रयास में जुटे दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 निवासी हेमंत शर्मा ने बताया कि मुहब्बत की तुर्कमेनिस्तान में शादी हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। वह बच्चों को छोड़कर 15 साल से यहां रह रही थी। वह वापस तुर्कमेनिस्तान लौटना चाहती थी। इसके लिए उसने मई में अपनी मां को भारत बुलाया था। वह उनके साथ वापस लौटना चाहती थी।

नहीं था वीजा, किसके चंगुल में फंसी, जांच की मांग
अजीजा और हेमंत शर्मा ने पुलिस को बताया कि अजीजा के पास वीजा नहीं था। अंदेशा जताया कि कहीं मुहब्बत मानव तस्करी करने वाले गिरोह के चंगुल में तो नहीं थी। मुहब्बत के अर्चिता अरोड़ा नाम से आधार कार्ड के संबंध में उसकी सहेली एलीना के पति ने जानकारी दी है कि वह दिल्ली के टंडन नाम के शख्स के साथ रह रही थी। उससे शादी की भी बात सामने आई है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

ऐसे हुई पहचान और शुरू हुई नए सिरे से पड़ताल
पुलिस ने मुहब्बत के मोबाइल की सीडीआर में मिली अंतिम कॉल के आधार पर 26 फरवरी को मुहब्बत की कथित सहेली चंडीगढ़ में रहने वाली एलीना से संपर्क किया था। एलीना ने पुलिस को बताया था कि आधार कार्ड पर फोटो मुहब्बत का है। उसका नाम अर्चिता अरोड़ा नहीं है। एलीना ने इस संबंध में अजीजा को बताया था। अजीजा ने मवाना पहुंचकर जले हुए शव के फोटो हासिल किए। अजीजा ने मुहब्बत की मां गुलनारा को वीडियो कॉल की। गुलनारा ने ईयररिंग्स और ब्लैक टॉप देखकर बेटी की पहचान की। गुलनारा ने कानूनी कार्रवाई के लिए अजीजा को अधिकृत करते हुए पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाकर उसे भेज दी। अजीजा इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है।

ये बोले एसपी
इस मामले में तुर्कमेनिस्तान के दूतावास से पत्राचार किया गया है। मुहब्बत के पासपोर्ट की पुष्टि कराई जा रही है। इसके अलावा डीएनए जांच भी कराई जाएगी। बयान आदि के आधार पर जांच की जा रही है।
- अभिजीत कुमार, एसपी देहात