{"_id":"69aa59e2d15a68ba5d0e8fd0","slug":"aunt-s-murder-nephew-shiva-hated-pooja-shot-her-and-went-straight-to-the-police-station-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाची की हत्या: पूजा से नफरत करता था भतीजा शिवा, गोली मारकर सीधा पहुंचा थाने, तमंचा दिखाते हुए ये बोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाची की हत्या: पूजा से नफरत करता था भतीजा शिवा, गोली मारकर सीधा पहुंचा थाने, तमंचा दिखाते हुए ये बोला
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार
Meerut Crime News Today in Hindi: यूपी के मेरठ स्थित हस्तिनापुर में शिवा ने अपनी चाची पूजा त्यागी हत्या कर दी। शिवा की मां की आठ महीने पहले मौत हो गई थी। तभी से पूजा संपत्ति के लिए झगड़ रही थी। इससे अग्निवीर की तैयारी कर रहा शिवा परेशान हो गया था।
पूजा की फाइल फोटो और पुलिस की गिरफ्त में शिवा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे शिवा ने अपनी चाची पूजा त्यागी (32) की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मवाना थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि आठ माह पहले उसकी मां पूनम की मौत हो गई थी। इसके बाद संपत्ति को लेकर पूजा त्यागी अक्सर विवाद करती थी। इससे परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
वारदात के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
गांव गणेशपुर निवासी पूजा त्यागी बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे घर में मौजूद थी तभी भतीजा शिवा उनके कमरे में पहुंचा। शिवा ने तमंचे से पूजा की कनपटी पर गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बेडरूम में पहुंचे तो पूजा लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी थी। परिजनों ने देखा कि शिवा हाथ में तमंचा लेकर मौके से भाग रहा था। गंभीर रूप से घायल पूजा ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर हस्तिनापुर थाने की पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि मृतका के पति धर्मेंद्र त्यागी की तहरीर पर शिवा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
तमंचा लेकर थाने पहुंचा आरोपी बोला- चाची की हत्या कर आया हूं
चाची की हत्या करने के बाद आरोपी शिवा .315 बोर का तमंचे लेकर मवाना थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि वह आत्मसमर्पण करने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूजा की शादी चार वर्ष पूर्व धर्मेंद्र त्यागी से हुई थी और उनका छह माह का एक बेटा भी है।

दो दिन पहले लौटे थे पिता
शिवा के पिता गणेश भारतीय सेना में लद्दाख में तैनात हैं और दो दिन पहले ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। बताया गया है कि गणेश के घर आने पर भी संपत्ति को लेकर घर में विवाद हुआ था। इसी विवाद में आरोपी ने चाची की हत्या कर दी। इस घटना से गणेशपुर गांव में शोक का माहौल है।

चाची के साथ शिवा का पहले भी कई बार हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, यह हत्या घरेलू कलह और आपसी मनमुटाव के कारण हुई। पूजा के पति धर्मेंद्र ने बताया कि उसके भाई गणेश का बेटा शिवा अक्सर पूजा से विवाद करता था। इसी मनमुटाव के चलते शिवा ने उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। धर्मेंद्र के अनुसार उसके और उसके भाई गणेश के पास गांव में करीब 13 बीघा कृषि भूमि और 150 गज का मकान है। सभी परिवार एक साथ रहते थे। गणेश भारतीय सेना में तैनात हैं जबकि धर्मेंद्र खेती करते हैं। आरोपी शिवा दादा-दादी के साथ रहता था। ग्रामीणों ने भी बताया कि पूजा और शिवा के बीच पहले भी संपत्ति बंटवारे को लेकर कई बार विवाद हो चुका था।
ये भी देखें...
Baghpat: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, दोस्त के बुलाने पर गया था गांव