सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There was a lot of fun on Dussehra, flowers were showered... a lot of gulal was thrown.

Muzaffarnagar News: दुल्हेंडी पर धमाल, फूल बरसें...खूब उड़ा गुलाल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of fun on Dussehra, flowers were showered... a lot of gulal was thrown.
खतौली में होली पर्व पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर नृत्य करते लोग। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/शाहपुर। दुल्हेंडी पर शहर से लेकर देहात तक जिलेभर में खूब धमाल हुआ। खूब गुलाल उड़ाया गया। पुष्पवर्षा भी हुई। पुलिस लाइन में तिल्हेंडी पर पुलिसकर्मी खूब झूमे। होली मिलन में एसएसपी संजय वर्मा ने पुष्पवर्षा की। शाहपुर, सिसौली क्षेत्र में पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान जुलूस लेकर गुजरे।
Trending Videos

शहर के शिव चौक, नई मंडी, गांधी कॉलोनी, प्रेमपुरी, रुड़की रोड, पटेलनगर, साकेत, आवास विकास, सुरेंद्र नगर, द्वारिकासिटी, ओम सोसाइटी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही रंगों की मस्ती छाई रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने होली के उत्साह में बढ़-चढ़कर भाग लिया। होली गीत गाए गए और नृत्य के साथ उत्सव का आनंद लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंसूरपुर शुगर मिल में जल बचाने का संदेश देते हुए फूलों से होली खेली। उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, वी त्रिपाठी, उत्तम कुमार वर्मा, ब्रजराज यादव संजीव कुमार शर्मा मौजूद रहे।
----
रंगों में डूबा रहा चरथावल, खूब मनाया जश्न
चरथावल। रंगों की फुहार के साथ रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे...पर फाग की मस्ती में झूमते रहे। कस्बे के महाब्रह्मणान, कानूनगोयान, बाजार खुर्द में कई स्थानों पर चाट पकौड़ी का स्वाद लिया। जितार्थ त्यागी के आवास पर युवाओं ने एक दूसरे को खूब रंगा। शिव चौक पर आर्यन, अनंत , सक्षम, कार्तिक, अर्पित आदि ने होली का जश्न मनाया, गानों पर डांस किया।
-----
खूब उड़ा रंग...गाए गए होली गीत, याद किए पुराने दिन
खतौली/बुढ़ाना/जानसठ। होली पर देहात क्षेत्र में खूब रंग उड़ाया। बुढ़ाना के 80 वर्षीय थाम सिंह और 76 वर्षीय वीर प्रकाश मलिक ने बताया कि होली की बचपन की याद खूब सताती है। उस जमाने में कोई गिला शिकवा नही था। भोपा, छपार, रोहाना कलां, मीरापुर में खूब गुलाल उड़ा।

खतौली में होली पर्व पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर नृत्य करते लोग। संवाद

खतौली में होली पर्व पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर नृत्य करते लोग। संवाद

खतौली में होली पर्व पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर नृत्य करते लोग। संवाद

खतौली में होली पर्व पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर नृत्य करते लोग। संवाद

खतौली में होली पर्व पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर नृत्य करते लोग। संवाद

खतौली में होली पर्व पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर नृत्य करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed