{"_id":"6a2329d877880ba3cb0ee705","slug":"learn-a-lesson-from-the-ghaziabad-incident-togadia-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-172896-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद की घटना से लें सबक : तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद की घटना से लें सबक : तोगड़िया
विज्ञापन
खतौली के जेएलएन स्मृति इंटर कॉलेज में चल रहे शिविर में बोलते अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि 13 सौ वर्ष से हिंदुओं को मारा जा रहा है। चार लाख हिंदुओं को कश्मीर छोड़ना पड़ा था। काफिर का अर्थ है सीधा शत्रु। इस बात को हिंदुओं को समझ लेना चाहिए। गाजियाबाद की घटना को लेकर कहा कि आज हिंदू खतरे में है। हिंदुओं को वीर हिंदू विजेता हिंदू अभियान के साथ जुड़कर अपनी सुरक्षा करनी चाहिए।
बुढ़ाना मार्ग स्थित जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज में चल रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को तोगड़िया का कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी के चार लाख हिंदुओं को क्यों भगाया गया, इनको भगाने वाले कौन थे।
हम सबको समझना होगा, कौन है इसके पीछे, यह चौदहवीं शताब्दी से चल रहा है। मोहम्मद बिन कासिम 712 ईसवी में भारत की धरती पर आया, तब से हिंदुओं के विरुद्ध जंग चल रही है।
विज्ञापन
हिंदुओं को सोचना होगा कि हमें सुरक्षित रहना है तो क्या करना है। दुनिया में जितने लोग हैं, अलग-अलग मजहब के मानने वाले, इनमें हिंदुओं से अधिक कोई शूरवीर, पराक्रमी कोई नहीं है। इस दौरान जिलाध्यक्ष देशराज सिंह, संगठन मंत्री प्रांत प्रमोद कुमार, जिला महामंत्री अभिषेक गर्ग, बालेंद्र प्रधान, अंकित राजपूत, मिथुन कुमार, पवन मित्तल, अंकित चौहान, मनोज पाटिल, संदीप, अभिषेक त्यागी आदि मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिलना चाहिए। गाय की रक्षा के लिए देश में कड़ा कानून बनना चाहिए। धारा 370 हटी है तो यह कानून भी बनेगा। खतौली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ऐसे शिविर भारत के हर एक राज्य में चलेंगे। शिविर के बाद वीर हिंदू विजेता हिंदू अभियान पूरे देश में चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत युवा प्रतिदिन व्यायाम, त्रिशूल धारण करेंगे और घर में कानून संवत हथियार रखेंगे, आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेने, विजय दशमी के दिन हिंदुओं के घर और मंदिर में शस्त्र पूजन करेंगे।
उत्तराखंड सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड समाप्त करने पर कहा कि पूरे देश में इसे समाप्त कर देना चाहिए। मुझे विश्वास है कि सभी मुख्यमंत्री ऐसा ही कार्य करेंगे।