{"_id":"6a64cbc0eef15319080d895a","slug":"man-jumps-into-pond-and-ends-his-life-after-wife-refuses-to-give-money-for-a-bidi-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1009-176728-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पत्नी ने बीड़ी के लिए नहीं दिए रुपये तो तालाब में कूद कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पत्नी ने बीड़ी के लिए नहीं दिए रुपये तो तालाब में कूद कर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति भूषण नशे की हालात में तालाब में कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई।
मुजाहिदपुर निवासी भूषण नशा करने का आदी था। आए दिन वह अपनी पत्नी व बच्चों से झगड़ा व मारपीट करता रहता था। देर रात नशे की हालात में बीड़ी के लिए रुपये मांगने को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसी बीच वह घर के सामने स्थित तालाब में कूद गया।
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी भूषण दो बार इस तालाब में कूद चुका था। लेकिन हर बार वह तैरकर पार चला जाता था और सुबह होने पर वापस लौट आता था। उसके घरवालों ने सोचा कि वह सुबह होने पर वापस लौट आएगा। लेकिन जब सुबह होने पर भी वह वापस नही लौटा, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तालाब में उसकी खोजबीन कराई। गोताखोरों ने तालाब के बीच से उसका शव बरामद किया। शाम के समय उसका शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
भूषण खेतीबाड़ी करता था। उसके एक बेटा वंश और एक बेटी राखी है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने को कार्रवाई नहीं की है।