{"_id":"69e1b755a5fd27716f065550","slug":"meerut-temperature-hits-40-c-for-first-time-this-season-heat-and-pollution-rise-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"West UP Weather: मेरठ में 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, अप्रैल में ही तपने लगी धरती, गर्मी के साथ बढ़ा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West UP Weather: मेरठ में 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, अप्रैल में ही तपने लगी धरती, गर्मी के साथ बढ़ा प्रदूषण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ में सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। साथ ही हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है।
भीषण गर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को सीजन में पहली बार दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को दोपहर के समय तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज करते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम का यही रुख बना रहा तो आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
तेज धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर के समय गर्मी का असर और ज्यादा महसूस किया गया। आसमान पूरी तरह साफ रहने से धूप की तीव्रता लगातार बढ़ रही है, जिससे दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।
Trending Videos

गर्मी के साथ बढ़ा प्रदूषण का स्तर
गर्मी के साथ-साथ शहर में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। हवा की रफ्तार कम होने और शुष्क मौसम के कारण वातावरण में धूल और प्रदूषक कणों की मात्रा बढ़ रही है, जिससे वायु गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार मेरठ में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर के कई इलाकों में AQI खराब
शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। मेरठ का औसत AQI 208 रिकॉर्ड किया गया। वहीं अलग-अलग इलाकों में AQI इस प्रकार रहा:
गंगानगर – 220
जयभीम नगर – 267
पल्लवपुरम – 136
बेगमपुल – 250
दिल्ली रोड – 258
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं और आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।