सब्सक्राइब करें

Muzaffarnagar: चौकी के बाहर महिलाओं में मारपीट, सड़क पर खींचे एक-दूजे के बाल,पुलिस ने संभाला मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Apr 2026 12:18 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में पैसों के विवाद को लेकर बघरा पुलिस चौकी के बाहर दो परिवारों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को अलग कराया और जांच शुरू की।

विज्ञापन
Women clash outside police outpost in Muzaffarnagar over money dispute, police intervene
मुजफ्फरनगर में महिलाओं में जमकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर बृहस्पतिवार को बघरा पुलिस चौकी के बाहर दो परिवारों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर ही भिड़ गईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को काबू में लिया।

यह भी पढ़ें: मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: नवीन गुप्ता हाउस अरेस्ट, अतुल प्रधान समेत 20 से ज्यादा नेताओं पर पुलिस का तस्करा

Trending Videos
Women clash outside police outpost in Muzaffarnagar over money dispute, police intervene
मुजफ्फरनगर में महिलाओं में जमकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला

पुराने विवाद से शुरू हुआ झगड़ा
जानकारी के अनुसार सैदपुरा खुर्द निवासी छोटू उर्फ सचिन और धर्मा के साथी करीब दो वर्ष पहले कर्नाटक में कोल्हू पर काम करने गए थे। वहां से लौटने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें छोटू को चोट भी आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women clash outside police outpost in Muzaffarnagar over money dispute, police intervene
मुजफ्फरनगर में महिलाओं में जमकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला

पांच हजार रुपये का था विवाद
बाद में गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था और धर्मा की ओर से पांच हजार रुपये दिए गए थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को इसी रकम को लेकर दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई।

Women clash outside police outpost in Muzaffarnagar over money dispute, police intervene
मुजफ्फरनगर में महिलाओं में जमकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला

चौकी के बाहर फिर भड़का विवाद
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और छोटू उर्फ सचिन तथा दूसरे पक्ष से सोनू को अपने साथ चौकी ले आई। इसी दौरान दोनों परिवारों की महिलाएं भी बघरा पुलिस चौकी पहुंच गईं। चौकी के बाहर ही दोनों पक्षों में फिर से गाली-गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते महिलाएं आपस में भिड़ गईं। शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

विज्ञापन
Women clash outside police outpost in Muzaffarnagar over money dispute, police intervene
मुजफ्फरनगर में महिलाओं में जमकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने शांत कराया मामला , जांच जारी
मामला बढ़ता देख चौकी से पुलिसकर्मी बाहर आए और काफी मशक्कत के बाद महिलाओं को अलग कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया। पुलिस ने बताया कि सचिन और सोनू को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed