{"_id":"69e1da4fa6c16b61580525e8","slug":"video-women-clash-outside-police-outpost-over-money-dispute-in-muzaffarnagar-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पैसों के विवाद में पुलिस चौकी के बाहर महिलाओं में मारपीट, पुलिस ने संभाला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसों के विवाद में पुलिस चौकी के बाहर महिलाओं में मारपीट, पुलिस ने संभाला मामला
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र की बघरा पुलिस चौकी के बाहर पैसों के लेन-देन को लेकर दो परिवारों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह महिलाओं को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार यह विवाद करीब दो साल पहले कर्नाटक में काम के दौरान हुए झगड़े से जुड़ा है। उस समय सैदपुरा खुर्द निवासी छोटू उर्फ सचिन और धर्मा के बीच विवाद हुआ था, जिसमें सचिन घायल हो गया था। बाद में गांव के लोगों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में समझौता हुआ था, जिसके तहत धर्मा की ओर से पांच हजार रुपये दिए गए थे।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को इसी समझौते के पैसों को लेकर दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और छोटू उर्फ सचिन व दूसरे पक्ष के सोनू को चौकी ले आई।
इसी दौरान दोनों परिवारों की महिलाएं भी बघरा पुलिस चौकी पहुंच गईं। चौकी के बाहर ही दोनों पक्षों के बीच फिर से गाली-गलौज शुरू हो गई और महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर ही भिड़ गईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर महिलाओं को अलग कराया और माहौल शांत कराया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सचिन और सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।