सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mercury reaches 38 degrees...people suffer from heat

Muzaffarnagar News: पारा 38 डिग्री...गर्मी से बेहाल हुए लोग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mercury reaches 38 degrees...people suffer from heat
कड़ी धूप के बीच किनौनी गांव में गेहू की कटाई रते किसान : संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
- पांच दिन में दर्ज की गई छह डिग्री की बढ़त
Trending Videos


- शुक्रवार को मौसम में बदलाव का अनुमान



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस माह का सबसे अधिक तापमान रहा। पिछले पांच दिन में तापमान में छह डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उधर, शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार भी 10 किमी प्रति घंटा रहेगी।

दोपहर के समय कड़ी धूप और भीषण गर्मी के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में इस अचानक वृद्धि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग के काम में जुटे किसान-मजदूरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर दोपहर के समय दुपहिया वाहनों की संख्या में भी कमी देखी गई। इसके साथ ही, बाजारों में ग्राहकों की उपस्थिति भी प्रभावित होने लगी है। इस स्थिति का सीधा असर स्थानीय व्यापार पर पड़ रहा है।

तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने आम लोगों को बेहाल कर दिया है। दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। इसका सीधा असर स्थानीय कारोबार पर पड़ रहा है। कृषि कार्यों में लगे लोगों के लिए भी यह मौसम चुनौती भरा साबित हो रहा है।
-- इस तरह बदल रहा दिन का मौसम

तिथि अधिकतम तापमान

16 अप्रैल 38.0 डिग्री

15 अप्रैल 36.9 डिग्री

14 अप्रैल 36.0 डिग्री

13 अप्रैल 34.0 डिग्री

12 अप्रैल 32.0 डिग्री

-- चार आरओ वाटर कूलर, 19 हैंडपंप के हलक सूखे

खतौली। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है। चार आरओ वाटर कूलर और 19 हैंडपंप के हलक सूख गए हैं। नगर पालिका के जलकल विभाग के अवर अभियंता विपिन रंजन ने बताया कि नगर में 230 इंडिया मार्का हैंडपंप और 31 आरओ वाटर कूलर लगे हुए हैं। इनमें 19 हैंडपंप खराब हैं। जबकि चार आरओ वाटर कूलर भी खराब हैं। जिनको ठीक कराने का अभियान शुरू करा दिया गया है। कुछ हैंडपंप रिबोर होने हैं। हैंडपंप रिबोर का कार्य भी कराया जा रहा है। संवाद

-- मौसमी फल खाएं...चश्मे का करें प्रयोग

मुजफ्फरनगर। गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे महत्वपूर्ण है। दिनभर में आठ से दस गिलास पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ जैसे तरल पदार्थ पिएं। प्यास लगने का इंतजार किए बिना थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। भोजन में तैलीय और जंक फूड से बचें। खीरा, ककड़ी, तरबूज जैसे मौसमी फल खाएं। दोपहर में धूप में निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो चेहरा ढककर और धूप का चश्मा लगाकर निकलें, साथ ही सनस्क्रीन का प्रयोग करें। ब्यूरो

कड़ी धूप के बीच किनौनी गांव में गेहू की कटाई रते किसान : संवाद

कड़ी धूप के बीच किनौनी गांव में गेहू की कटाई रते किसान : संवाद- फोटो : 1

कड़ी धूप के बीच किनौनी गांव में गेहू की कटाई रते किसान : संवाद

कड़ी धूप के बीच किनौनी गांव में गेहू की कटाई रते किसान : संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed