{"_id":"6a67bab833c3d4494a06e522","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-dumper-in-begrajpur-commotion-ensues-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-176863-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डंपर की टक्कर से बेगराजपुर में बाइक सवार की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डंपर की टक्कर से बेगराजपुर में बाइक सवार की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। बेगराजपुर-मंसूरपुर मार्ग पर डंपर ने बाइक सवार फैक्टरी कर्मचारी सन्नी (30) को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने सन्नी के परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की।
फैक्टरी गेट पर लगभग चार घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। मुआवजे के आश्वासन पर सहमति बनी। नायब तहसीलदार खतौली राजीव त्यागी ने पीड़ितों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
सोमवार सुबह बेगराजपुर निवासी सन्नी बाइक पर सवार होकर बेगराजपुर स्टैंड की ओर जा रहा था। क्रिस्टल बालाजी एथेनॉल फैक्टरी के सामने डंपर ने उसे सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल को बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सन्नी विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं। वह निजी क्षेत्र की कंपनी में काम करता था।
परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण फैक्टरी गेट पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्टरी के बाहर वाहनों के जाम के कारण यह हादसा हुआ।
रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, भूपेंद्र राठी, रामकुमार, मनोज, आनंद कुमार और बलराम भी पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। सीओ खतौली रुपाली राय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद