सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Chief Minister Yogi Adityanath to Visit Muzaffarnagar Soon

CM Yogi Muzaffarnagar Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द करेंगे मुजफ्फरनगर का दौरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Mar 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही मुजफ्फरनगर का दौरा करेंगे। दौरे के दौरान वे रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे और मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Muzaffarnagar: Chief Minister Yogi Adityanath to Visit Muzaffarnagar Soon
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही मुजफ्फरनगर का दौरा करेंगे। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जिले के दौरे के लिए आमंत्रित किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है।

Trending Videos


मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां शुरू होने की संभावना है। उनके कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण गतिविधियां शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: डीएवी इंटर कॉलेज में लिपिक के निलंबन के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन, बहाली की मांग

रोजगार मेले का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान एक भव्य रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। इस मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

जनसभा को भी करेंगे संबोधित
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसमें प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

विकास परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
मुख्यमंत्री अपने दौरे में मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण सहित कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इससे क्षेत्र के गन्ना किसानों को लाभ मिलने के साथ ही औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed